कृषि समाचार

Marigold Flower Farming Benefits : धान से नहीं मिली ज्यादा कमाई, गेंदा फूल की खेती ने किसान को बनाया लखपति

किसान ने पारंपरिक खेती से हटकर आधुनिक बागवानी (Marigold Flower Farming Benefits) अपनाकर सफलता की नई कहानी लिखी है। गेंदा फूल की खेती के जरिए उन्होंने कम क्षेत्र में बेहतर उत्पादन हासिल कर अपनी आय में बड़ा बदलाव किया है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत उद्यानिकी विभाग के सहयोग से शुरू की गई इस खेती से उन्हें करीब दो लाख रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Vehicle Insurance : छत्तीसगढ़ में बिना बीमा दौड़ रही 40 लाख गाड़ियां

धान की खेती से कम आय, फूलों की खेती से बढ़ी आमदनी

किसान हेमचंद साहू पहले पारंपरिक धान की खेती (Marigold Flower Farming Benefits) करते थे, जिससे परिवार की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल होता था। इसके बाद उन्होंने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में नई तकनीक अपनाने का निर्णय लिया।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

उन्होंने 0.48 हेक्टेयर क्षेत्र में ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग तकनीक के साथ गेंदा फूल की खेती शुरू की। आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से उत्पादन बढ़ा, लागत में कमी आई और फूलों की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

गरियाबंद : गेंदा फूल की खेती से किसान हेमचंद साहू की बदली तस्वीर

यह भी पढ़ें : Umesh Patel PCC President : सिंहदेव के बाद अब उमेश पटेल को पीसीसी अध्यक्ष बनाने की मांग तेज

रायपुर तक पहुंची फूलों की बिक्री Marigold Flower Farming Benefits

गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड के ग्राम कसेकेरा निवासी किसान हेमचंद साहू ने बताया कि उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से मिले तकनीकी मार्गदर्शन के कारण उन्हें वैज्ञानिक तरीके से खेती (Marigold Flower Farming Benefits)  करने की जानकारी मिली। उन्होंने स्थानीय बाजार के साथ-साथ रायपुर में भी गेंदा फूल की बिक्री की, जिससे उन्हें लगभग दो लाख रुपये का शुद्ध लाभ मिला। किसान का कहना है कि पहले धान की खेती से सीमित आमदनी होती थी, लेकिन अब फूलों की खेती ने उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत कर दी है।

यह भी पढ़ें : Rajnandgaon Urea Plant : राजनांदगांव में लगेगा 10,500 करोड़ का यूरिया कारखाना, पीएम मोदी से मुख्यमंत्री साय ने मांगी मंजूरी

आसपास के किसान भी हो रहे प्रेरित

हेमचंद साहू की सफलता को देखकर क्षेत्र के अन्य किसान भी गेंदा फूल की व्यावसायिक खेती (Marigold Flower Farming Benefits)  की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उद्यानिकी विभाग का कहना है कि कम जमीन में अधिक आय देने वाली फूलों की खेती किसानों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो रही है। ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग जैसी तकनीकों से पानी की बचत के साथ उत्पादन और गुणवत्ता में भी सुधार हो रहा है।

यह भी पढ़ें : Bear Rescue Korba : कटहल की खुशबू खींच लाई मौत के मुहाने तक… 15 घंटे बाद जिंदगी की ओर लौटा भालू

सरकारी योजनाओं से बदल रही किसानों की तस्वीर

उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सरकारी योजनाओं का लाभ, वैज्ञानिक खेती (Marigold Flower Farming Benefits)  और समय पर तकनीकी मार्गदर्शन किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। हेमचंद साहू की सफलता इस बात का उदाहरण है कि नई तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें : Porath Shiv Temple Duba : महानदी का जलस्तर बढ़ा, पोरथ स्वयंभू शिव मंदिर भी डूबा तटीय गांवों में अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button