छत्तीसगढ़

Adani CSR in Raigarh : अदाणी पावर लिमिटेड एवं अदाणी फाउंडेशन ने बदली रायगढ़ के गांवों की तस्वीर

शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के जरिए अदाणी पावर लिमिटेड (Adani CSR in Raigarh) एवं अदाणी फाउंडेशन ने रायगढ़ के ग्रामीण अंचलों में विकास की नई तस्वीर पेश की है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हजारों ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है और गांवों में समग्र विकास का मॉडल तैयार किया गया है।

शिक्षा और स्वास्थ्य में व्यापक बदलाव

अदाणी फाउंडेशन की उत्थान परियोजना (Utthan Project) के तहत 34 विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अधोसंरचना विकास पर कार्य किया जा रहा है। 40 डिजिटल स्मार्ट क्लासरूम स्थापित किए गए हैं तथा 5 हजार से अधिक विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई है। वहीं दो मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट के माध्यम से 48 गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। अब तक एक लाख से अधिक ग्रामीण चिकित्सा सेवाओं और स्वास्थ्य शिविरों से लाभान्वित हो चुके हैं।

Adani CSR in Raigarh रायगढ़ जिले में ग्रामीण विकास को मिली नई गति

रायगढ़ जिले में अदाणी फाउंडेशन (Adani CSR in Raigarh)  द्वारा 9.87 किलोमीटर सीसी सड़क, 10 सामुदायिक शेड और 745 मीटर आरसीसी नालियों का निर्माण कराया गया है। विभिन्न विद्यालयों में आधुनिक शौचालय, स्मार्ट क्लास, सोलर पैनल और अन्य सुविधाएं विकसित की गई हैं। इसके अलावा 10 आरओ जल शुद्धिकरण प्रणालियों के जरिए 5 हजार से अधिक ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

Adani CSR in Raigarh

कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण पर फोकस

सुपा स्थित अदाणी (Adani CSR in Raigarh) स्किल डेवलपमेंट सेंटर में 60 युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जहां 100 प्रतिशत प्लेसमेंट सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है। वहीं 300 से अधिक महिलाओं को सिलाई, मशरूम उत्पादन, कृषि, टेराकोटा और अन्य स्वरोजगार गतिविधियों से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया गया है। महिलाओं ने विभिन्न गतिविधियों से लाखों रुपये की अतिरिक्त आय अर्जित की है।

किसानों और पशुपालकों को भी मिला लाभ

अदाणी फाउंडेशन एवं BAIF के सहयोग से 26 गांवों में पशुधन विकास कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके तहत 9,250 से अधिक पशुओं का उपचार, 1,892 कृत्रिम गर्भाधान और 1,970 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया है। इससे ग्रामीणों की आय बढ़ाने में मदद मिली है।

एम्बुलेंस, अस्पताल और जल संरक्षण पर विशेष पहल

28 गांवों के 23,500 ग्रामीणों के लिए 24×7 एम्बुलेंस सेवा संचालित की जा रही है। रायगढ़ में अदाणी (Adani CSR in Raigarh) विद्या मंदिर और 40 बिस्तरों वाले आधुनिक मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल का भी भूमिपूजन किया गया है। वहीं जल संरक्षण के लिए पांच तालाबों का गहरीकरण किया जा रहा है, जिससे 53,025 घन मीटर अतिरिक्त जल भंडारण क्षमता विकसित होगी और 105 एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

 Adani CSR in Raigarh  पर्यावरण और खेल प्रतिभाओं को भी बढ़ावा

पर्यावरण संरक्षण (Adani CSR in Raigarh) के तहत 23 हजार पौधे लगाने और 5 हजार फलदार पौधों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है। वहीं 200 से अधिक बालिकाओं को कबड्डी प्रशिक्षण दिया गया है, जिनमें 34 खिलाड़ी राज्य स्तर और 4 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुकी हैं। इसके अलावा 150 आदिवासी एवं वंचित वर्ग की बालिकाओं के तकनीकी प्रशिक्षण के लिए 1.75 करोड़ रुपये का CSR सहयोग भी दिया जाएगा।

Adani CSR in Raigarh

Adani CSR in Raigarh मुख्य बिंदु

  • 34 विद्यालयों में “उत्थान परियोजना” के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अधोसंरचना विकास।
  • 40 डिजिटल स्मार्ट क्लासरूम और 36 से अधिक विद्यालयों में आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं।
  • 5,000 से अधिक विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री एवं संसाधनों का लाभ।
  • 48 गांवों में मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं।
  • 1 लाख से अधिक ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं एवं चिकित्सा शिविरों से लाभान्वित।
  • 28 गांवों के 23,500 ग्रामीणों के लिए 24×7 एम्बुलेंस सेवा।
  • 9.87 किलोमीटर सीसी सड़क, 10 सामुदायिक शेड एवं 745 मीटर आरसीसी नालियों का निर्माण।
  • 10 आरओ जल शुद्धिकरण प्रणालियां एवं सामुदायिक आरओ प्लांटों से 5,000 से अधिक ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल।
  • 60 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण एवं 100 प्रतिशत प्लेसमेंट सहायता।
  • 300 से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार एवं कौशल विकास से जोड़कर लाखों रुपये की अतिरिक्त आय सुनिश्चित।
  • 26 गांवों में पशुधन विकास कार्यक्रम; 9,250 से अधिक पशुओं का उपचार एवं 1,970 किसानों को प्रशिक्षण।
  • 34 विद्यालयों में सोलर पैनल तथा विभिन्न गांवों में सोलर स्ट्रीट एवं हाईमास्ट लाइट की स्थापना।
  • 5 तालाबों के गहरीकरण से 53,025 घन मीटर अतिरिक्त जल भंडारण क्षमता एवं 105 एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा।
  • 23,000 पौधारोपण एवं 5,000 फलदार पौधों के वितरण का लक्ष्य।
  • 150 आदिवासी एवं वंचित बालिकाओं के तकनीकी प्रशिक्षण हेतु ₹1.75 करोड़ का CSR सहयोग।
  • अदाणी विद्या मंदिर एवं 40 बिस्तरों वाले आधुनिक मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल की स्थापना।
  • 200 से अधिक बालिकाओं को कबड्डी प्रशिक्षण; 34 राज्य स्तर एवं 4 राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी तैयार।

ये भी पढ़ें : Raigarh Flood Alert : 17 बाढ़ प्रभावित गांवों पर रहेगी विशेष नजर, 24 घंटे चलेगी कंट्रोल रूम हेल्पलाइन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button