मौसम

Weather Update Todays : देश के नौ राज्यों में लू का अलर्ट जारी, जानें कैसा रहने वाला है आपके शहर के मौसम का हाल

Mausam News : देश में गर्मी (Weather Update Todays) का दौर शुरू हो गया है। उत्तर-पश्चिम राज्यों में गर्मी ने अपना तीव्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है, और कई शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, और गुजरात सहित लगभग 9 राज्यों में लू और गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं भी देखने को मिल सकती हैं।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06

जानिए हीटवेव का अलर्ट कहां है (Weather Update Todays)

देश में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को मौसम विभाग ने कई राज्यों में हीटवेव के लिए रेड अलर्ट जारी किया था। आज भी कुछ राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्य शामिल हैं।

आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम (Weather Update Todays)

देश के कई हिस्सों में अगले एक-दो दिनों में लू चलने और गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश, गुजरात और दिल्ली में कुछ स्थानों का तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक हो सकता है। वहीं, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और अन्य क्षेत्रों में हीटवेव का अलर्ट जारी रहेगा। इसके अलावा, बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Oplus_131072

छत्तीसगढ़ में पारा 43° के पार (Weather Update Todays)

छत्तीसगढ़ में गर्मी बढ़ने के साथ तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। सोमवार को राजनांदगांव सबसे गर्म स्थान रहा, जबकि बिलासपुर, रायपुर और पेंड्रा रोड में भी तेज गर्मी का अनुभव किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ने की संभावना है, इसके बाद तापमान स्थिर रहने की उम्मीद है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10

बस्तर संभाग के जिलों में आज से तीन दिनों तक बौछारें पड़ सकती हैं, और रायपुर संभाग में भी इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि साइक्लोन सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिसका अधिक प्रभाव बस्तर संभाग में देखने को मिल सकता है।

तीसरे, चौथे सप्ताह में होगी तेज गर्मी (Weather Update Todays)

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अप्रैल का तीसरा और चौथा सप्ताह तेज गर्मी वाला होगा। इस दौरान हीट वेव की स्थिति बनने की संभावना रहेगी। दिन का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री तक ऊपर जा सकता है।

तापमान 43-44 डिग्री और उसके आसपास पहुंच सकता है। वहीं रात में भी गर्म हवा के थपेड़े महसूस होंगी। रायपुर में इस साल अप्रैल में दिन और रात का तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहेगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button