नौकरीरोजगार

GDS Recruitment 2026 : 25 हजार पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं के नंबरों से मिलेगा डाक विभाग में नौकरी का मौका

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती (GDS Recruitment 2026) का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS Recruitment 2026) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पद शामिल हैं। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों की सटीक संख्या जल्द जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें…Twitter Now : ट्विटर की फिर हुई वापसी, मस्क के X को चुनौती देने आया नया मंच

 

31 अगस्त से शुरू होगा वन टाइम रजिस्ट्रेशन

भर्ती (GDS Recruitment 2026) के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 31 अगस्त से 19 सितंबर तक चलेगी। वहीं आवेदन और फीस भुगतान 2 सितंबर से 21 सितंबर तक किया जा सकेगा। एक उम्मीदवार केवल एक ही रजिस्ट्रेशन कर सकेगा। डुप्लीकेट आवेदन मिलने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

आवेदन के दौरान दस्तावेज अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी। अभ्यर्थियों को केवल हाल की फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है, जबकि अन्य पात्र वर्गों को शुल्क में छूट दी गई है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

यह भी पढ़ें…Naughata Road Protest : फ्लाईऐश वाहनों से सड़क जर्जर, नौघटा में ग्रामीणों का चक्काजाम

 

10वीं पास और स्थानीय भाषा जरूरी

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती (GDS Recruitment 2026) के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्र की गणना आवेदन की अंतिम तारीख के आधार पर की जाएगी। SC/ST वर्ग को 5 साल, OBC को 3 साल और PwBD को 10 साल तक की आयु सीमा में छूट मिलेगी। EWS वर्ग के लिए आयु में अतिरिक्त छूट नहीं होगी।

अभ्यर्थी का 10वीं पास होना जरूरी है। 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय पास होना चाहिए। इसके साथ संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा को 10वीं कक्षा तक पढ़ा होना आवश्यक है। उम्मीदवार को कंप्यूटर चलाने और साइकिल चलाने की जानकारी भी होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें…TVS Jupiter Price : 61 किमी का माइलेज, 90 हजार से कम कीमत में नया जुपिटर लॉन्च

 

GDS Recruitment 2026 बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी। GDS Recruitment 2026 में चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट से किया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को 15 दिन के भीतर संबंधित यूनिट कार्यालय में दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। इसके लिए 10वीं की मार्कशीट, पहचान पत्र, जाति प्रमाणपत्र, PwBD/EWS/ट्रांसजेंडर प्रमाणपत्र, जन्मतिथि का प्रमाण और सरकारी अस्पताल के मेडिकल अधिकारी का प्रमाणपत्र देना होगा। कुछ राज्यों में स्थानीय भाषा का प्रमाणपत्र भी मांगा जा सकता है।

यह भी पढ़ें…Salheona Health Center : साल्हेओना, बार और सांकरा में खुलेंगे अस्पताल, 30 हजार आबादी को मिलेगा इलाज

 

15 दिन में दस्तावेज सत्यापन, 30 दिन में जॉइनिंग

दस्तावेजों के सत्यापन के बाद चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवार को नियुक्ति आदेश मिलने के बाद 30 दिन के भीतर संबंधित पद पर जॉइन करना होगा। ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर सामान्य सरकारी कर्मचारियों की तरह नियमित वेतन व्यवस्था लागू नहीं होती है।

यह भी पढ़ें…PMSBY : 20 रुपये सालाना प्रीमियम में 2 लाख का बीमा, सरकार की इस योजना का ऐसे उठाएं लाभ

BPM को 29,380 रुपए तक मिलेंगे

ग्रामीण डाक सेवकों को टाइम रिलेटेड कंटीन्यूटी अलाउंस (TRCA) के आधार पर भुगतान किया जाता है। ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) को 12,000 से 29,380 रुपए तक और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) व डाक सेवक को 10,000 से 24,470 रुपए तक राशि मिलती है।

डाक विभाग की यह भर्ती 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए बिना लिखित परीक्षा सरकारी डाक सेवा से जुड़ने का अवसर है। हालांकि आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी पात्रता, स्थानीय भाषा और अन्य शर्तों की पुष्टि कर लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button