Chhattisgarh Special TET Exam : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की टीईटी पर बड़ा अपडेट, सरकार की सहमति; साल में दो बार मिलेगा परीक्षा का मौका
Chhattisgarh Special TET Exam छत्तीसगढ़ में कक्षा पहली से आठवीं तक पढ़ाने वाले सेवारत शासकीय शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण करने के लिए विशेष अवसर मिलेगा। राज्य सरकार ने सेवारत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी परीक्षा (Chhattisgarh Special TET Exam) आयोजित करने के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है। परीक्षा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (सीजीएसएसबी) के माध्यम से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) पद्धति से आयोजित की जाएगी। शासन ने वर्ष में कम से कम दो बार परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं।
Chhattisgarh Special TET Exam टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य
स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार, सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सिविल अपील क्रमांक 1385/2025 में एक सितंबर 2025 और पुनर्विचार याचिका में 29 मई 2026 को पारित निर्णय के अनुपालन में यह कदम उठाया गया है। न्यायालय के निर्देशों के अनुसार, कक्षा पहली से आठवीं तक के ऐसे सेवारत शिक्षक, जिनकी सेवा अवधि पांच वर्ष या उससे अधिक शेष है, उन्हें सेवा में बने रहने अथवा पदोन्नति के लिए निर्धारित स्तर की टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। इसी आवश्यकता को देखते हुए विशेष टीईटी परीक्षा (Chhattisgarh Special TET Exam) आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ें : CG Assistant Grade 3 Vacancy : छत्तीसगढ़ में सहायक ग्रेड-3 के 100 पदों पर भर्ती मंजूर, जानें किन जिलों को मिले कितने पद
साल में कम से कम दो बार होगी परीक्षा
सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों को गैर-टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों के लिए प्रतिवर्ष न्यूनतम दो बार शिक्षक पात्रता परीक्षा का विशेष आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत लोक शिक्षण संचालनालय ने 24 सितंबर 2026 को शासन को प्रस्ताव भेजा था। राज्य सरकार की सहमति के बाद अब सेवारत शिक्षकों को टीईटी उत्तीर्ण करने के लिए नियमित अवसर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। साल में दो बार परीक्षा (Chhattisgarh Special TET Exam) आयोजित करने के निर्देशों का उद्देश्य शिक्षकों को निर्धारित पात्रता हासिल करने का अवसर देना है।
यह भी पढ़ें : Hyundai Neira : Ertiga की बढ़ेगी टेंशन! 7-सीटर कार में मिल सकते हैं पेट्रोल, डीजल और CNG के विकल्प
Chhattisgarh Special TET Exam सीबीटी पद्धति से होगी परीक्षा
शासन के निर्णय के अनुसार, परीक्षा निजी तकनीकी सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से कंप्यूटर आधारित टेस्ट पद्धति से आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक से अधिक पालियों में हो सकती है। सभी पालियों के प्रश्नपत्रों का स्तर समान रखा जाएगा, ताकि परीक्षा प्रक्रिया में एकरूपता और पारदर्शिता बनी रहे। सीबीटी पद्धति से होने वाली विशेष टीईटी परीक्षा (Chhattisgarh Special TET Exam) के लिए प्रश्नपत्रों का स्तर सभी पालियों में समान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026 : किसानों के लिए बड़ी खबर! इस तारीख से होगी धान खरीदी, जानें कब से मिलेगा टोकन
एससीईआरटी जारी करेगा प्रमाणपत्र
विशेष टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले शिक्षकों को राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), रायपुर की ओर से प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। राज्य शासन ने लोक शिक्षण संचालनालय को वर्ष में न्यूनतम दो बार परीक्षा आयोजित करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इससे कक्षा पहली से आठवीं तक के सेवारत शिक्षकों को निर्धारित पात्रता पूरी करने के लिए अवसर मिल सकेंगे। परीक्षा उत्तीर्ण करने और प्रमाणपत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया (Chhattisgarh Special TET Exam) शासन के निर्देशों के अनुसार पूरी की जाएगी।












One Comment