बड़ी खबर

Puja For Rain In Dhar : इंद्रदेव को मनाने…! जिंदा युवक की शव यात्रा, गधे पर उल्टा बिठाकर गांव घुमाया

Dhar Puja Viral Video : छत्तीसगढ़ में बीते तीन दिनों से लगातार बारिश (Puja For Rain In Dhar) हो रही है। इसकी वजह से राज्य के सभी छोटे बड़े नदी नाले अपने ऊफान पर हैं। हर जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है। भारी वर्षा के कारण लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है तो वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश से नाराज इंद्रदेव को मनाने के लिए अनोखा टोटका देखने को मिला।

मध्य प्रदेश के धार (Puja For Rain In Dhar) जिले के खिलेड़ी गांव में बारिश के लिए लोगों ने एक अनोखा पूजा किया। इसमें एक युवक को गधे पर उल्टा बैठा दिया और पूरे गांव में घूमाया गया। इसके अलावा एक जिंदा युवक की शव यात्रा भी गांव में निकाली गई। इस आयोजन को गांव के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मिलकर किया।

यही नहीं खुले आसमान के नीचे ग्रामीणों के लिए सामूहिक भंडारे का आयोजन भी किया गया। दरअसल, भगवान को लड्डू और चूरमा का भोग लगाकर विश्वमंगल हनुमान मंदिर के पुजारी ने वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ और हवन पूजन किया। यह सब हुआ है बारिश के लिए। दरअसल, इस क्षेत्र में बारिश नहीं हो रही है। ऐसे में इस पूजा के जरिए ग्रामीणों ने अनोखा पूजा किया। जिसकी चर्चा अब पूरे देश में चर्चा हो रही है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

सदियों से निभाई जा रही यह परंपरा Puja For Rain In Dhar

गांव में बारिश की कामना को लेकर ग्रामीणों ने एक विशेष परंपरागत टोटका अपनाया। एक जीवित व्यक्ति को मरे हुए व्यक्ति की तरह शैया पर लिटाया गया और उसे गधे पर उल्टा बैठाकर पूरे गांव में डीजे के साथ शवयात्रा निकाली गई। इस दौरान उसे गांव के सभी प्रमुख मंदिरों के दर्शन कराए गए।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003
IMG-20260909-WA0011
IMG-20260909-WA0012
Oplus_131072

अंत में प्रतीकात्मक चिता बनाकर उसका दाह संस्कार भी किया गया। महिलाओं ने पेट के बल ज़मीन पर लोटते हुए इंद्र देवता से वर्षा के लिए प्रार्थना की। इस आयोजन में गांव के लगभग हर परिवार ने भाग लिया, जिससे श्रद्धा, सामूहिकता और आस्था की एक अद्भुत झलक देखने को मिली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button