छत्तीसगढ़

Gangrel Themlie Island Development : दिल जीत लेगा छत्तीसगढ़ का ठेमली आइलैंड, एक बार जरुर घूमे…!

गंगरेल-ठेमली आईलैंड को विकसित करने प्रशासन प्रतिबद्ध (Gangrel Themlie Island Development) है और इसे प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में स्थापित करने की दिशा में ठोस पहल की जा रही है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज गंगरेल क्षेत्र में संचालित विभिन्न पर्यटन विकास कार्यों तथा ग्राम ठेमली अंतर्गत ठेमली आईलैंड में प्रगति पर चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)

पाथवे निर्माण कार्य का अवलोकन

निरीक्षण के दौरान धमतरी कलेक्टर स्वयं अधिकारियों के साथ पैदल चलकर पाथवे निर्माण कार्य का अवलोकन किया। व्यू प्वाइंट और वॉच टावर के लिए उपयुक्त स्थलों का चिन्हांकन भी किया गया। गंगरेल-ठेमली आईलैंड को विकसित करने प्रशासन (Gangrel Themlie Island Development) पर्यटन अधोसंरचना को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी कृष्ण जाधव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

इन कार्यों की समीक्षा

कलेक्टर ने गंगरेल जलाशय के आसपास विकसित किए जा रहे पहुंच मार्गों के सुदृढ़ीकरण, सौंदर्यीकरण, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और सांकेतिक बोर्ड स्थापना की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गंगरेल धमतरी जिले की पहचान है और इसे सुव्यवस्थित, स्वच्छ तथा आकर्षक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। गंगरेल-ठेमली आईलैंड को विकसित करने प्रशासन प्रतिबद्ध (Gangrel Themlie Island Development) है और यह पहल स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा देगी।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

एक उभरता पर्यटन आकर्षण

ठेमली आईलैंड, जो गंगरेल जलाशय के मध्य स्थित एक उभरता पर्यटन आकर्षण है, वहां निर्मित हो रहे खरंजा फुटपाथ, विश्राम स्थल, बैठने की व्यवस्था, रेलिंग, सोलर लाइटिंग, व्यू प्वाइंट और हरित क्षेत्र विकास कार्यों का भी कलेक्टर ने बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और दीर्घकालिक स्थायित्व सुनिश्चित करने पर जोर दिया। फुटपाथ निर्माण स्वीकृत डिजाइन के अनुरूप हो तथा वर्षा ऋतु में जलभराव से बचाव के लिए समुचित ढलान और ड्रेनेज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। गंगरेल-ठेमली आईलैंड को विकसित करने प्रशासन प्रतिबद्ध (Gangrel Themlie Island Development) है और इसमें गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

Gangrel Themlie Island Development पर्यटकों को मिलेगी ये सुविधाएं

कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि ठेमली आईलैंड में पर्यटकों की सुविधा हेतु पेयजल, शौचालय, कचरा प्रबंधन, पार्किंग, प्राथमिक उपचार किट और सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही आकर्षक सूचना पट्ट, दिशासूचक बोर्ड और स्थानीय जैव-विविधता से संबंधित जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए, ताकि पर्यटक क्षेत्र की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं से परिचित हो सकें। गंगरेल-ठेमली आईलैंड को विकसित करने प्रशासन प्रतिबद्ध (Gangrel Themlie Island Development) है और इसे इको-टूरिज्म मॉडल के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है।

Gangrel Themlie Island Development स्वरोजगार के अवसर सृजित होंगे

वन विभाग और पंचायत विभाग को समन्वय स्थापित कर स्थानीय प्रजातियों का वृक्षारोपण, हरित पट्टी विकास और पर्यावरण संरक्षण के उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि विकास कार्य पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए किए जाएं, ताकि प्राकृतिक सौंदर्य अक्षुण्ण बना रहे। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास से स्थानीय युवाओं, महिला स्व-सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमियों के लिए स्वरोजगार के अवसर सृजित होंगे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। विभागीय समन्वय और जनसहभागिता के माध्यम से गंगरेल-ठेमली आईलैंड को विकसित करने प्रशासन प्रतिबद्ध (Gangrel Themlie Island Development) है। निकट भविष्य में यह क्षेत्र प्रदेश के प्रमुख पर्यटन मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा और स्थानीय स्तर पर आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति प्रदान करेगा।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button