Crime news Raigarh : चोरी की बाइक बेचने ग्राहक तलाशते युवक को जूटमिल पुलिस ने दबोचा

Raigarh News :  जूटमिल पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बेचने ग्राहक तलाश रहे एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से 90 हजार रुपये कीमत की चोरी की बाइक बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर सारंगढ़ बस स्टैंड मटन मार्केट जूटमिल के पास दबिश दी। इस दौरान एक युवक को बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाशते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम भावेश चौहान पिता विक्रम चौहान उम्र 28 वर्ष निवासी बोरोडीपा थाना पुसौर, वर्तमान पता किराया मकान टीवी टावर रोड़ जिला रायगढ़ बताया।

आरोपी ने बाइक को 22 सितंबर को कोडातराई स्थित केडिया ट्रेडर्स पेट्रोल पंप के पास से चोरी करना स्वीकार किया।
इस संबंध में प्रार्थी रुकमन कुमार सारथी की रिपोर्ट पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 342/2025 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज किया गया था। आरोपी भावेश चौहान के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 13 एडब्ल्यू 1639 बरामद कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Back to top button