बड़ी खबर

Covid Active Cases 2025 : देश में कोरोना के एक्टिव केस 6500 पार, 11 राज्यों में 65 मौतें; छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में फिर फैला संक्रमण

Chhattisgarh Corona Update : देशभर में एक बार फिर कोरोना (Covid Active Cases 2025) संक्रमण का खतरा बढ़ने लगा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस समय 6491 एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटे में 358 नए केस दर्ज हुए हैं। सबसे ज्यादा केस केरल (1957), गुजरात (980), पश्चिम बंगाल (747) और दिल्ली (728) में हैं।

 

10 दिन में 58 जानें गईं (Covid Active Cases 2025)

जनवरी 2025 से अब तक 11 राज्यों में कोरोना से 65 मौतें दर्ज हुई हैं, जिनमें से 58 मौतें सिर्फ बीते 10 दिन में हुई हैं। पिछले एक सप्ताह से औसतन 5 से 6 मरीजों की मौत रोजाना हो रही है। हालांकि रविवार को एक भी मौत नहीं हुई, जो राहत की बात है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

 

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003

केंद्र ने राज्यों को दिशा-निर्देश (Covid Active Cases 2025)

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को मॉक ड्रिल करने, ऑक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और जरूरी दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय संक्रमण के फैलाव पर नजर बनाए हुए है।

 

छत्तीसगढ़ में कुल 56 मरीज मिले (Chhattisgarh Corona Update)

छत्तीसगढ़ में अब तक 56 कोविड मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 14 मरीज रिकवर हो चुके हैं और 41 एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटे में रायपुर से 2 और दुर्ग से 1 नया मामला सामने आया है। इससे पहले शुक्रवार को रायपुर से 11, बिलासपुर से 5 और बालोद से 1 केस मिला था।

 

छत्तीसगढ़ के जिलों में एक्टिव केस स्थिति 

जिला एक्टिव केस
रायपुर 21
बिलासपुर 12
दुर्ग 6
बालोद 1
बस्तर 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button