छत्तीसगढ़

Board Pattern Exam Class 5th 8th : निजी स्कूलों में भी लागू होगा बोर्ड पैटर्न, 5वीं–8वीं की परीक्षा में बड़ा बदलाव

छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा (Board Pattern Exam Class 5th 8th)  की गुणवत्ता और मूल्यांकन प्रणाली में एकरूपता लाने की दिशा में शिक्षा विभाग ने एक अहम निर्णय लिया है। राज्य के शासकीय विद्यालयों के साथ-साथ अब छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध निजी (अशासकीय) स्कूलों में भी कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाएं के अंतर्गत केंद्रीकृत बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जाएंगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक समझ का निष्पक्ष और समान मूल्यांकन सुनिश्चित करना है।

इस महत्वपूर्ण बदलाव (Board Pattern Exam Class 5th 8th)  को लेकर बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी बी.आर. बघेल, जिला मिशन समन्वयक अशोक पांडे और परीक्षा नोडल अधिकारी जयनारायण पाणिग्राही की उपस्थिति में निजी स्कूल संचालकों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2025-26 की वार्षिक परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत किया गया और सभी स्कूलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी निजी स्कूलों को अनिवार्य रूप से 14 फरवरी तक संपूर्ण पाठ्यक्रम पूरा करना होगा। इसके बाद परीक्षा की औपचारिक तैयारियां शुरू होंगी। छात्रों को परीक्षा प्रारूप से परिचित कराने के लिए 25 फरवरी तक प्रश्नपत्र का ब्लू प्रिंट समझाना अनिवार्य किया गया है। इसके पश्चात 27 फरवरी से 14 मार्च तक विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार सैंपल प्रश्नपत्रों के माध्यम से अभ्यास कराया जाएगा, ताकि विद्यार्थी (Board Pattern Exam Class 5th 8th) को लेकर आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हो सकें।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

परीक्षा पद्धति (Board Pattern Exam Class 5th 8th) के तहत कक्षा 5वीं की परीक्षा कुल 50 अंकों की होगी, जिसमें 40 अंक लिखित परीक्षा और 10 अंक प्रोजेक्ट कार्य के लिए निर्धारित किए गए हैं। वहीं कक्षा 8वीं की परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें 80 अंक लिखित और 20 अंक प्रोजेक्ट कार्य के होंगे। सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 25 फरवरी तक प्रोजेक्ट कार्य पूर्ण कराएं और उसके अंक 27 फरवरी तक सीलबंद लिफाफे में बीईओ कार्यालय में जमा करें। यह व्यवस्था (Board Pattern Exam Class 5th 8th) को पारदर्शी बनाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

Board Pattern Exam Class 5th 8th परीक्षा शुल्क भी निर्धारित

परीक्षा शुल्क भी निर्धारित कर दिया गया है—कक्षा 5वीं के लिए 55 रुपये और कक्षा 8वीं के लिए 60 रुपये प्रति छात्र, जिसे 5 फरवरी तक जमा करना अनिवार्य होगा। परीक्षा संचालन शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में किया जाएगा और पूरी प्रक्रिया सरकारी निगरानी में संपन्न होगी।

परीक्षा समाप्ति के बाद मूल्यांकन कार्य तेजी से किया जाएगा और 25 अप्रैल तक अंकसूचियां तैयार होंगी। अंततः 30 अप्रैल को सभी स्कूलों में एक साथ परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। यह नई व्यवस्था (Board Pattern Exam Class 5th 8th) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों—तीनों के लिए शिक्षा प्रणाली में भरोसा मजबूत करने वाली मानी जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button