अदाणी फाउंडेशन (Adani Foundation) ने उत्थान परियोजना (Utthan Project) के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ रायगढ़ क्षेत्र के 34 स्कूलों में शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में नई पहल शुरू की है। परियोजना के अंतर्गत शाला प्रवेशोत्सव और पालक-शिक्षक बैठकों का आयोजन किया गया। वर्तमान में 22 प्राथमिक, 8 पूर्व माध्यमिक और 4 हाई स्कूलों के 1,800 से अधिक विद्यार्थी इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं।
750 डेस्क-बेंच से बदलेगा स्कूलों का शिक्षण वातावरण
अदाणी फाउंडेशन (Adani Foundation) द्वारा संचालित परियोजना के तहत 750 नए डेस्क-बेंच के वितरण और स्थापना का कार्य शुरू कर दिया गया है। बड़े भंडार, बुंगा, सुपा, चंदली, गोर्रा, टपरदा, कलमा, पुसलदा और महादेवपाली सहित कई स्कूलों में यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पहले चरण में बड़े भंडार हायर सेकेंडरी स्कूल में स्थापना का कार्य चल रहा है। इस पहल से 1,500 से अधिक विद्यार्थियों को बेहतर और सुविधाजनक शिक्षण वातावरण मिलेगा।
स्मार्ट टीवी, पुस्तकालय और जल संरक्षण पर भी फोकस
उत्थान परियोजना (Utthan Project) के तहत पहले ही स्कूलों में स्मार्ट टीवी, डेस्क-बेंच, स्कूल बैग, स्टेशनरी सामग्री और पुस्तकालय संसाधन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। वहीं नए सत्र में बड़े भंडार, सुपा, बुंगा और चंदली के हाई स्कूलों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग (Rain Water Harvesting) संरचनाएं भी बनाई जाएंगी। इससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य और स्वच्छता पर विशेष पहल
परियोजना के अगले चरण में सभी विद्यार्थियों को स्कूल बैग, स्टेशनरी किट और अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की जाएगी। इसके साथ ही पूर्व माध्यमिक और हाई स्कूलों में अध्ययनरत किशोरी बालिकाओं के लिए विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्हें हेल्थ एंड हाइजीन किट (Health and Hygiene Kit) भी वितरित की जाएगी, ताकि उनके स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और समग्र विकास को बढ़ावा मिल सके।
Adani Foundation ग्रामीण शिक्षा को मजबूत बनाने का लक्ष्य
अदाणी फाउंडेशन (Adani Foundation) के प्रवक्ता ने कहा कि उत्थान परियोजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनके समग्र विकास पर लगातार काम किया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सीखने का वातावरण उपलब्ध कराना है।
Discover more from RAJDHANI TIMES
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






