chintamani maharaj ramanojganj : रामानुजगंज रेस्ट हाउस में सांसद चिंतामणि महाराज की अनदेखी

2 Min Read
chintamani maharaj ramanojganj

Balrampur News : छत्तीसगढ़ सरकार  (chintamani maharaj ramanojganj)  जहां एक ओर पूरे प्रदेश में ‘सुशासन तिहार‘ मनाकर बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था का दावा कर रही है, वहीं बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से प्रशासन की घोर लापरवाही और असंवेदनशीलता का बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद माननीय चिंतामणि महाराज के प्रोटोकॉल की अधिकारियों ने सरेआम अनदेखी कर दी।

तय कार्यक्रम के अनुसार, सांसद चिंतामणि महाराज (chintamani maharaj ramanojganj)  चांदो क्षेत्र में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात्रि लगभग 9:00 बजे रामानुजगंज स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) के विश्राम गृह पहुंचे। हैरानी की बात यह है कि सांसद कार्यालय द्वारा दिन में ही उनका आधिकारिक प्रोटोकॉल जारी कर दिया गया था। इसके बावजूद, उनके विश्राम गृह पहुंचने पर सत्कार और आगवानी के लिए विभाग का कोई भी छोटा या बड़ा जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी वहां मौजूद नहीं था।

कार्यकर्ता के घर भोजन करने चले गए chintamani maharaj ramanojganj

अधिकारियों की इस गैर-मौजूदगी के बीच, भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्वयं विश्राम गृह पहुंचकर सांसद (chintamani maharaj ramanojganj)  का आत्मीय अभिनंदन किया। हमेशा की तरह अपने सौम्य और शांत स्वभाव के अनुरूप सांसद महोदय तो मुस्कुराते रहे, लेकिन प्रशासनिक अमले की इस घोर लापरवाही ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को बेहद आक्रोशित कर दिया।

कार्यकर्ताओं के बीच यह गंभीर चर्चा का विषय बना रहा कि प्रदेश में अपनी सरकार होने के बावजूद, बेखौफ अधिकारी और कर्मचारी सीधे क्षेत्रीय सांसद के प्रोटोकॉल की अनदेखी करने का दुस्साहस कैसे कर रहे हैं? प्रशासनिक उपेक्षा के बीच, सांसद चिंतामणि महाराज (chintamani maharaj ramanojganj)  सहज भाव से मुस्कुराते हुए रेस्ट हाउस से निकलकर एक स्थानीय कार्यकर्ता के गृह निवास पर भोजन करने चले गए। सुशासन तिहार के बीच रामानुजगंज में घटित यह वाकया स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवालिया निशान खड़ा करता है।


Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading