Chhattisgarh IAS Transfer : 7 जिलों के कलेक्टर बदले, चंदन त्रिपाठी बलरामपुर, पद्मिनी को सारंगढ़ की जिम्मेदारी

By admin
4 Min Read
Chhattisgarh IAS Transfer

IAS Transfer CG : छत्तीसगढ़ सरकार ने 43 आईएएस अधिकारियों के तबादले (Chhattisgarh IAS Transfer) और नई पदस्थापनाएं करते हुए प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत कई महत्वपूर्ण विभागों के प्रमुखों को बदला गया है, वहीं विभिन्न जिलों में नए कलेक्टरों की नियुक्ति भी की गई है। जारी आदेश के अनुसार, अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि मनोज कुमार पिंगुआ को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का प्रभार दिया गया है।

निहारिका बारिक को गृह एवं जेल विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं शहला निगार को महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ-साथ समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार (Chhattisgarh IAS Transfer)  भी सौंपा गया है।

सचिव स्तर पर भी व्यापक बदलाव (Chhattisgarh IAS Transfer) देखने को मिले हैं। डॉ. रोहित यादव को वित्त विभाग, कमलप्रीत सिंह को स्कूल शिक्षा विभाग और परदेशी सिद्धार्थ कोमल को कृषि विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सारांश मित्तर को CREDA का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है, साथ ही उन्हें ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

जिला स्तर पर भी प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। कोरिया के कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी को बलरामपुर-रामानुजगंज स्थानांतरित किया गया है। वहीं पुष्पा साहू को कोरिया का कलेक्टर बनाया गया है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में संतन देवी जांगड़े, सूरजपुर में रेना जमील और बीजापुर में विश्वदीप को नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पद्मिनी भोई साहू को कलेक्टर की जिम्मेदारी (Chhattisgarh IAS Transfer) सौंपी गई है।

ट्रांसफर हुए अधिकारियों की सूची Chhattisgarh IAS Transfer

अधिकारी का नामनई पदस्थापना / जिम्मेदारी
ऋचा शर्माअपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास + DG, SIRD + विकास आयुक्त
मनोज कुमार पिंगुआअपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन
सुबोध कुमार सिंहप्रमुख सचिव, ऊर्जा + चेयरमैन, पावर कंपनीज (अतिरिक्त)
निहारिका बारिकप्रमुख सचिव, गृह एवं जेल
शहला निगारप्रमुख सचिव, महिला एवं बाल विकास + समाज कल्याण (अतिरिक्त)
डॉ. रोहित यादवसचिव, वित्त + जनसंपर्क (अतिरिक्त)
डॉ. कमलप्रीत सिंहसचिव, स्कूल शिक्षा
परदेशी सिद्धार्थ कोमलसचिव, कृषि + कृषि उत्पादन आयुक्त
रीना कंगालेसचिव, खाद्य + वाणिज्यिक कर (आबकारी अतिरिक्त)
अविनाश चंपावतसचिव, सामान्य प्रशासन + उच्च शिक्षा (अतिरिक्त)
मुकेश कुमार बंसलसचिव, वाणिज्यिक कर + PWD + विमानन + CM सचिवालय (अतिरिक्त)
आर. शांगितासचिव, नगरीय प्रशासन
अंकित आनंदसचिव, आवास एवं पर्यावरण (पेंशन प्रभार हटाया गया)
मुनवेश यादवसचिव, योजना + वाणिज्यिक कर (पेंशन अतिरिक्त)
एस. भारतीदासनसचिव, पर्यटन + संस्कृति + धार्मिक न्यास
शमी आब्दीसचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन
बसवराजू एससचिव, कौशल विकास
केसर अब्दुलहकमिशन संचालक, जल जीवन मिशन (अतिरिक्त)
राजेश सिंह राणासचिव, ग्रामोद्योग + MD हस्तशिल्प
महादेव कावरेआयुक्त, सहकारिता
श्याम लाल धावड़ेआयुक्त, रायपुर संभाग
सारांश मित्तरCEO, CREDA + सचिव, ऊर्जा (अतिरिक्त)
पदुम सिंह एल्माआयुक्त, आबकारी
संजीव कुमार झाMD, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (अतिरिक्त)
रणबीर शर्मासंचालक, समाज कल्याण
पुष्पा साहूकलेक्टर, कोरिया
राजेंद्र कुमार कटाराविशेष सचिव, स्वास्थ्य + आयुष
संतोष देवांगनकलेक्टर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
एस. जयवर्धनसंचालक, कोष एवं लेखा
प्रभात मलिकसंयुक्त सचिव, CM + उद्योग + विमानन
डी. राहुल वेंकटआयुक्त, आदिम जाति + सचिव, PSC
चंदन संजय त्रिपाठीकलेक्टर, बलरामपुर
रोहिमा यादवआयुक्त, उच्च शिक्षा
लीना मण्डावीMD, खादी बोर्ड
संतन देवी जांगड़ेकलेक्टर, MCB (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर)
डॉ. संजय कन्नौजेसंचालक, संस्कृति
पद्मिनी भोई साहूकलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़
संदीप मिश्राआयुक्त, नगर निगम रायपुर
रेना जमीलकलेक्टर, सूरजपुर
विश्वदीपकलेक्टर, बीजापुर
रीता यादवसचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल
ऋषभ पाराशरसंचालक, बजट + स्थानीय निधि (अतिरिक्त)
मयंक अग्रवालCEO, CHiPS

Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading