Nursing Council Scam : फर्जीवाड़े और पद के दुरुपयोग में रजिस्ट्रार दुर्गावती उसारे निलंबित

छत्तीसगढ़ के नर्सिंग शिक्षा जगत में भ्रष्टाचार के सिंडिकेट पर सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक की है। निजी कॉलेजों को अवैध लाभ पहुँचाने और शासन को वित्तीय क्षति पहुँचाने के गंभीर आरोपों में घिरीं दुर्गावती उसारे का निलंबन, स्वास्थ्य विभाग में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक बड़ा और सख्त कदम माना जा रहा है।

3 Min Read
Nursing Council Scam

Durgawati Usare Suspended : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य महकमे (Nursing Council Scam) से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और नर्सिंग शिक्षा की शुचिता को ताक पर रखने वाली छत्तीसगढ़ नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल की रजिस्ट्रार दुर्गावती उसारे (कुंजाम) को शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई नर्सिंग काउंसिल घोटाला की लंबी जांच के बाद की गई है। निलंबन के साथ ही उन्हें कांकेर जिले के शासकीय जीएनएम कालेज के प्राचार्य के प्रभार से भी मुक्त कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें : Town Planning Scam : नियमों की बलि चढ़ाकर कालोनाइजरों को फायदा पहुंचाने वाले 2 अफसर सस्पेंड

गंभीर आरोपों की लंबी फेहरिस्त Nursing Council Scam

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दुर्गावती उसारे पर पद के दुरुपयोग के बेहद संगीन आरोप हैं। विभागीय जांच में यह पाया गया कि उन्होंने निजी नर्सिंग कालेजों (Private Nursing Colleges – Nursing Council Scam) को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मान्यता के लिए प्रस्तावित किया था। इसके अलावा, उन पर वित्तीय अनियमितता करने, शासन के खजाने को आर्थिक क्षति पहुँचाने और उच्च अधिकारियों को तथ्यों को छिपाकर भ्रमित करने के प्रमाण मिले हैं। यह स्पष्ट है कि उन्होंने नियमों को दरकिनार कर स्वहित में अपने पद का गलत इस्तेमाल किया।

ये भी पढ़ें : Four Lane Road Network Expansion : छत्तीसगढ़ में सड़कों का महाजाल, 15 फोरलेन सड़कों के लिए 708 करोड़ मंजूर

कर्मचारियों के विद्रोह ने खोली पोल

इस पूरे मामले में मोड़ तब आया जब काउंसिल के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने रजिस्ट्रार की कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बताया जाता है कि सेवा विस्तार को लेकर दुर्गावती उसारे ने विभाग को एक पत्र लिखा था, जिसके बाद कर्मचारियों ने उन पर प्रताड़ना और अनियमितता के आरोप लगाए। कर्मचारियों ने न केवल प्रदर्शन किया, बल्कि मंत्रालय पहुंचकर सामूहिक इस्तीफा (Nursing Council Scam) तक सौंप दिया था। हालांकि, शासन ने इस्तीफा स्वीकार करने के बजाय रजिस्ट्रार के खिलाफ जांच बैठा दी।

दो माह की जांच में हुआ दूध का दूध Durgawati Usare Suspended

शासन के निर्देश पर करीब दो महीनों तक चली गहन जांच में रजिस्ट्रार के खिलाफ की गई शिकायतें सही पाई गईं। जांच समिति ने पाया कि दुर्गावती उसारे के कार्यकाल में कई ऐसे नियम विरुद्ध कार्य (Nursing Council Scam) हुए जो सीधे तौर पर भ्रष्टाचार की श्रेणी में आते हैं। निलंबन की अवधि के दौरान उन्हें रायपुर सीएमएचओ कार्यालय में अटैच किया गया है। विभाग अब इस बात की भी पड़ताल कर रहा है कि इस फर्जीवाड़े में उनके साथ और कौन-कौन से रसूखदार लोग शामिल थे।

ये भी पढ़ें : Grafted Brinjal Farming : छत्तीसगढ़ में ग्राफ्टेड बैंगन की खेती फायदे का सौदा,  1 एकड़ में  1.33 लाख का मुनाफा

 


Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading