Saria News : प्रदेश के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सरिया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचधार (Panchdhar Cricket Tournament) में खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। स्थानीय क्रिकेट समिति द्वारा पीसीए क्रिकेट कप 2026 के तहत रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 20 मार्च से शुरू होगी, जिसमें आसपास के गांवों की कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता (Panchdhar Cricket Tournament) को लेकर क्षेत्र के युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। रात्रिकालीन रोशनी में खेले जाने वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों के लिए भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
विजेता टीम को 31, उपविजेता को 15 हजार रुपये
इस प्रतियोगिता (Panchdhar Cricket Tournament) में विजेता टीम के लिए 31 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार रखा गया है, जबकि उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये का द्वितीय पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा प्रतियोगिता में कई आकर्षक व्यक्तिगत पुरस्कार भी घोषित किए गए हैं, जिनमें मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बल्लेबाज, बेस्ट गेंदबाज, बेस्ट फील्डर, बेस्ट विकेटकीपर, बेस्ट ऑलराउंडर और बेस्ट दर्शक जैसे पुरस्कार शामिल हैं।
जानिए प्रवेश शुल्क व तिथि Panchdhar Cricket Tournament
टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए टीमों के लिए प्रवेश शुल्क 2,100 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि पंजीयन की अंतिम तिथि 18 मार्च तय की गई है। अग्रिम प्रवेश राशि आयोजकों के पास 600 रुपये जमा करना होगा। इसके लिए आयोजक सदस्य विमल मेहर के नंबर पर क्रिकेट टीम पर फोन पे कर सकते हैं। आयोजकों के मुताबिक प्रत्येक मैच 10-10 ओवर का खेला जाएगा और सभी खिलाड़ियों के लिए एक ही गांव का होना अनिवार्य रखा गया है।
इसके अलावा प्रतियोगिता (Panchdhar Cricket Tournament) के नियम व शर्तों में सभी टीम के खिलाड़ियों का ड्रेस कोड अनिवार्य है। जर्क (थ्रो) बाल मान्य नहीं होगा। सभी मैच की दोनों पारियां नई ट्रेटान टेनिस बाल से खेली जाएगी। खिलाड़ियों का आधारकार्ड की एक छायाप्रति आयोजकों के पास जमा करना होगा। खेल के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रत्याशित घटना के लिए खिलाड़ी स्वयं जिम्मेदार होंगे। मैच के दौरान विवाद की स्थिति में समिति का निर्णय ही अंतिम माना जाएगा।
प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी के लिए विमल मेहर (8319378350), मुकुंद मेहर (6267694510) और लीलाधर ठाकुर (8085331931) से संपर्क किया जा सकता है। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी क्रिकेट प्रेमियों से इस प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

Discover more from RAJDHANI TIMES CG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



