Vijay Divorce News : तमिल फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति (Thalapathy Vijay Sangeetha Divorce) की दुनिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेता-राजनेता थलपति विजय की पत्नी संगीता विजय ने तलाक के लिए जिला न्यायालय, चेंगलपट्टू में याचिका दायर की है। यह मामला स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है, जिसमें विवाह विच्छेद, गुजारा भत्ता और अन्य कानूनी अधिकारों की मांग की गई है।
1999 में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह
याचिका के अनुसार, संगीता और विजय (Thalapathy Vijay Sangeetha Divorce) का विवाह पहली बार 10 जुलाई 1998 को यूनाइटेड किंगडम में पंजीकृत हुआ था। इसके बाद 25 अगस्त 1999 को चेन्नई के एग्मोर स्थित राजाह मुथैया मंडपम में हिंदू रीति-रिवाजों से पारंपरिक समारोह आयोजित किया गया। शुरुआती वर्षों को याचिका में “सौहार्दपूर्ण और संतुलित” बताया गया है। संगीता ने अदालत को बताया कि उन्होंने परिवार और बच्चों की परवरिश को प्राथमिकता देते हुए निजी जीवन को हमेशा मीडिया की नजरों से दूर रखा। दंपति के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी।
2021 में सामने आया अफेयर का मामला
याचिका में दावा किया गया है कि अप्रैल 2021 में संगीता (Thalapathy Vijay Sangeetha Divorce) को पता चला कि विजय एक अभिनेत्री के साथ रिश्ते में शामिल हैं। इस खुलासे से उन्हें गहरा मानसिक आघात पहुंचा। उन्होंने इसे वैवाहिक विश्वास का उल्लंघन और भावनात्मक धोखा बताया है। संगीता का आरोप है कि विजय ने शुरुआत में इस रिश्ते को खत्म करने का आश्वासन दिया था, लेकिन कथित संबंध जारी रहा। इससे उन्हें मानसिक क्रूरता, सामाजिक अपमान और भावनात्मक उपेक्षा का सामना करना पड़ा।

मानसिक उत्पीड़न का जिक्र
तलाक की याचिका में कहा गया है कि सोशल मीडिया पोस्ट और सार्वजनिक मंचों पर व्यवहार के कारण उन्हें मानसिक उत्पीड़न का झेलनी पड़ी। याचिका में यह भी उल्लेख है कि सितंबर 2021 से फरवरी 2022 तक तथा फिर अगस्त 2024 से फरवरी 2025 के बीच काउंसलिंग और निजी बातचीत के जरिए सुलह की कोशिशें की गईं, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकला।
संगीता (Thalapathy Vijay Sangeetha Divorce) ने अदालत से कहा है कि उनका वैवाहिक संबंध अलगाव की स्थिति में पहुंच चुका है और अब केवल कागजों पर ही शेष है। उन्होंने विवाह विच्छेद की डिक्री, स्थायी गुजारा भत्ता और सामाजिक स्थिति के अनुरूप आर्थिक सहायता की मांग की है। इसके अलावा, उन्होंने चेन्नई के नीलांकरई स्थित वैवाहिक घर में रहने का अधिकार या समकक्ष आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।
Thalapathy Vijay Sangeetha Divorce लेकिन बढ़ती अटकलें
विजय और संगीता (Thalapathy Vijay Sangeetha Divorce) ने अपने निजी जीवन को हमेशा Low Profile (Personal Life) रखा। संगीता सार्वजनिक कार्यक्रमों और राजनीतिक मंचों से दूरी बनाए रखती थीं। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों से उनकी गैरमौजूदगी को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। 2025 में विजय की राजनीतिक पार्टी के एक बड़े कार्यक्रम में संगीता की अनुपस्थिति ने और हवा दी। सोशल मीडिया पर यह चर्चा जोर पकड़ने लगी कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा।
फिल्म ‘जना नायकन’ विवाद के बीच निजी संकट
इस बीच विजय (Thalapathy Vijay Sangeetha Divorce) की फिल्म ‘जना नायकन’ भी विवादों में घिरी रही। फिल्म को सेंसर बोर्ड से मंजूरी न मिलने के कारण इसकी रिलीज टल गई। राजनीतिक सक्रियता के चलते विजय पहले भी विवादों का सामना कर चुके हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि राजनीति में आने के बाद उन्हें फिल्मों के निशाने पर आने की उम्मीद थी। विश्लेषकों का मानना है कि पब्लिक इमेज और निजी जीवन के तनाव का असर उनके पारिवारिक रिश्तों पर भी पड़ा हो सकता है, हालांकि इस पर आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
कानूनी प्रक्रिया पर सबकी नजर
अब पूरा मामला (Thalapathy Vijay Sangeetha Divorce) अदालत में है और दोनों पक्षों की ओर से विस्तृत सुनवाई की संभावना है। कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत दाखिल याचिका में मानसिक क्रूरता, विवाहेतर संबंध और वैवाहिक विश्वास के टूटने जैसे बिंदुओं पर गहन विचार होगा। फिलहाल विजय की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। उनके प्रशंसकों और राजनीतिक समर्थकों के बीच इस खबर ने हलचल पैदा कर दी है।
सोशल मीडिया पर समर्थन और आलोचना दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं देखी जा रही हैं। यह मामला केवल एक हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटी के तलाक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दिखाता है कि सार्वजनिक जीवन जीने वाले व्यक्तियों के निजी रिश्ते किस तरह सार्वजनिक बहस का हिस्सा बन जाते हैं।

Discover more from RAJDHANI TIMES CG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


