खेलरायगढ़

Adani Foundation Sports Competition : 400 से अधिक बच्चों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-खोखो में 7 स्कूल क्लस्टरों के बीच रोमांचक मुकाबला

Adani Foundation Sports Competition ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें बेहतर मंच देने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन की ओर से रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड के ग्राम मिलूपारा स्थित आदर्श ग्राम्य भारती विद्यालय में केंद्रीय खेल प्रतियोगिता (Adani Foundation Sports Competition) का भव्य आयोजन किया गया। कबड्डी और खो-खो की स्पर्धाओं में तमनार, धरमजयगढ़, मिलूपारा, पुसौर, धौराभांठा, लिब्रा और राजपुर सहित सात स्कूल क्लस्टरों के 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने अपने दमखम, अनुशासन और टीम भावना से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

यह भी पढ़ें : Patwari Strike Chhattisgarh : पटवारी हड़ताल से धान खरीदी की तैयारी प्रभावित, सरिता मल्होत्रा ने सरकार से समाधान निकालने की मांग

कबड्डी-खोखो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

प्रतियोगिता (Adani Foundation Sports Competition) के दौरान कबड्डी और खो-खो के मैदानों पर रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। विभिन्न स्कूलों से आई बालक-बालिकाओं की टीमों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती, रणनीति और सामूहिक प्रयासों से खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना और उनमें खेल के प्रति रुचि बढ़ाना रहा।

कड़े मुकाबलों के बाद आयोजित समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मोमेंटो और विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को भी आकर्षक उपहार प्रदान किए गए, ताकि उनका उत्साह बढ़े और वे भविष्य में भी खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करें।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital
IMG-20260923-WA0051

 

यह भी पढ़ें : Himalayan Bear Death : नंदनवन जंगल सफारी में 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत

 

अतिथियों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भंसीधर चौधरी, नंदिनी मनोज राय, पेलमा के साइट हेड, गारे पेल्मा-तीन के साइट हेड और लॉजिस्टिक्स हेड की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर मिलूपारा के सरपंच उद्धव भगत, उपसरपंच सीताराम चौधरी, मंडल अध्यक्ष सरोज बेहरा, यादलाल नायक, बबलू पटेल, अशोक पटेल और नित्यानंद सहित अदाणी समूह के प्रतिनिधि तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं हैं। ये बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास की नींव हैं। खेल गतिविधियों से बच्चों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास और आपसी सहयोग जैसे गुण विकसित होते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी क्षमता पहचानने और आगे बढ़ने का अवसर देती हैं।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Dhan Kharidi New Rules : टोकन में हुई चूक तो हाथ से निकल सकता है धान बेचने का मौका, जानें खरीदी के नए नियम

 

सुरक्षित आवागमन के साथ चिकित्सा सुविधा भी

प्रतियोगिता (Adani Foundation Sports Competition) में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया। अदाणी फाउंडेशन की ओर से बच्चों को आयोजन स्थल तक लाने और वापस पहुंचाने के लिए विशेष बस परिवहन की व्यवस्था की गई थी। इससे विभिन्न स्कूल क्लस्टरों से आए विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में शामिल होने में सुविधा मिली।

खेल के दौरान किसी संभावित चोट या आपात स्थिति से निपटने के लिए मैदान पर चिकित्सा टीम और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी की गई थी। आयोजन में बच्चों की भागीदारी के साथ उनकी सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई।

 

यह भी पढ़ें : Sophie Choudry Vietnam Vacation : 44 की उम्र में मोनोकनी पहन सोफी चौधरी ने मचाया धमाल

 

ग्रामीण बच्चों को प्रतिभा दिखाने का मंच

कार्यक्रम में पेलमा के साइट हेड ने कहा कि खेल शिक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इस तरह के आयोजन ग्रामीण अंचलों के बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

वहीं, गारे पेल्मा-तीन के साइट हेड ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन देने की है। अदाणी फाउंडेशन शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उल्लेखनीय है कि अदाणी फाउंडेशन ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सामुदायिक बुनियादी ढांचे के विकास के साथ खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भी लगातार प्रयास कर रहा है। मिलूपारा में आयोजित यह प्रतियोगिता (Adani Foundation Sports Competition) ग्रामीण विद्यार्थियों को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देने की इसी पहल का हिस्सा रही।

 

यह भी पढ़ें :  Sri Lanka Highest ODI Run Chase : श्रीलंका ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के खिलाफ 430 रन बनाकर रच दिया इतिहास

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button