बड़ी खबर

Health Department Transfer : 25 स्वास्थ्य अधिकारियों का तबादला, CMHO से सिविल सर्जन तक बदली जिम्मेदारी

Health Department Transfer छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव किया है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 25 स्वास्थ्य अधिकारियों और विशेषज्ञों की नई पदस्थापना की है। स्वास्थ्य विभाग तबादला (Health Department Transfer) आदेश में कई जिलों के CMHO के साथ सिविल सर्जन और अस्पताल अधीक्षकों की जिम्मेदारी भी बदली गई है।

 

Health Department Transfer  कई जिलों में बदले प्रमुख अधिकारी

नई पदस्थापना का असर प्रदेश के कई जिलों में दिखाई देगा। महासमुंद, सुकमा, बेमेतरा, धमतरी, सूरजपुर, कोरिया, सरगुजा, मुंगेली, बिलासपुर, बलरामपुर और दंतेवाड़ा समेत कई जिलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

महासमुंद के प्रभारी CMHO डॉ. आई. नागेश्वर राव को उप संचालक, राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान रायपुर बनाया गया है। सुकमा के प्रभारी CMHO डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा को महासमुंद का प्रभारी CMHO बनाया गया है। डॉ. भुवन विजय कुर्रे को प्रभारी CMHO सुकमा की जिम्मेदारी दी गई है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003
IMG-20260909-WA0011
IMG-20260909-WA0012
Oplus_131072

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Nowcast Alert : अगले 3 घंटों में रायपुर, रायगढ़ समेत 26 जिलों में बारिश-आंधी और बिजली का अलर्ट

 

धमतरी से लेकर बेमेतरा तक नई पोस्टिंग

डॉ. शरद कोहाड़े को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडसरा, बेमेतरा से प्रभारी CMHO बेमेतरा पदस्थ किया गया है। धमतरी में डॉ. अरुण कुमार टोंडर को प्रभारी CMHO बनाया गया है। वहीं डॉ. यूएल कौशिक को धमतरी के प्रभारी CMHO पद से हटाकर जिला चिकित्सालय मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. आदित्य सिन्हा को जिला चिकित्सालय धमतरी का प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक बनाया गया है।

 

यह भी पढ़ें : Sarangarh Ganja Smuggling : ओडिशा से खरसिया जा रहा था गांजा, वैगनर समेत 9.41 लाख का माल जब्त

 

Health Department Transfer  सरगुजा संभाग में भी बड़ा फेरबदल

सरगुजा संभाग में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है। डॉ. अनिल कुमार शुक्ला को प्रभारी CMHO खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है। डॉ. कपिल देव पैंकरा को प्रभारी CMHO सूरजपुर से संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, सरगुजा संभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

डॉ. प्रशांत सिंह अब प्रभारी CMHO सूरजपुर होंगे। उन्हें पहले कोरिया के प्रभारी CMHO की जिम्मेदारी मिली हुई थी। डॉ. बलवंत सिंह को प्रभारी CMHO कोरिया बनाया गया है।

डॉ. जगसाय सिंह सरुता को प्रभारी CMHO सरगुजा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डॉ. प्रेम सिंह मार्को को सरगुजा के प्रभारी CMHO पद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहट, कोरिया भेजा गया है।

 

यह भी पढ़ें : India vs West Indies : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शमी फिर बाहर, सिराज की वापसी, पंत को जगह नहीं

 

मुंगेली-बिलासपुर में भी अधिकारियों की अदला-बदली

मुंगेली की प्रभारी CMHO डॉ. शीला साहा को जिला चिकित्सालय बिलासपुर पदस्थ किया गया है। उनके स्थान पर डॉ. श्रीकेश गुप्ता को प्रभारी CMHO मुंगेली बनाया गया है।

डॉ. राकेश कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया से जिला चिकित्सालय मुंगेली में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। मुंगेली-बिलासपुर पोस्टिंग (Health Department Transfer) के तहत दोनों जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

 

यह भी पढ़ें : AFG Vs IND 1st T20 : अभिषेक का तूफान… ईशान का गदर, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा

 

बलरामपुर और सक्ती में भी नई जिम्मेदारी

डॉ. सत्यम कुमार पटेल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बर्रा, रायगढ़ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा, सक्ती पदस्थ किया गया है। बलरामपुर में भी जिम्मेदारी बदली गई है। डॉ. शशांक गुप्ता को जिला चिकित्सालय बलरामपुर के प्रभारी सिविल सर्जन पद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर भेजा गया है। उनकी जगह डॉ. रामप्रसाद तिर्की को जिला चिकित्सालय बलरामपुर का प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक बनाया गया है।

 

यह भी पढ़ें : Forest Department Regularization : वन विभाग के 3,630 कर्मचारियों के नियमितीकरण की तैयारी

 

Health Department Transfer  दंतेवाड़ा और चिरमिरी में भी बदलाव

डॉ. राजेंद्र राय को जिला चिकित्सालय चिरमिरी से जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा पदस्थ किया गया है। डॉ. अभय सिंह तोमर को दंतेवाड़ा से चिरमिरी जिला चिकित्सालय में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक बनाया गया है। डॉ. प्रियंका सक्सेना को जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। दंतेवाड़ा-चिरमिरी बदलाव (Health Department Transfer) भी इसी आदेश का हिस्सा है।

 

 

यह भी पढ़ें : Adani Foundation Teacher Award : शिक्षक दिवस पर 24 शिक्षकों का सम्मान, नवाचारी शिक्षण को अदाणी फाउंडेशन ने दी नई पहचान

 

मानसिक अस्पतालों के अधीक्षक भी बदले

राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी, बिलासपुर के प्रभारी अधीक्षक डॉ. जमुना प्रसाद आर्य को मानसिक चिकित्सालय मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का प्रभारी अधीक्षक बनाया गया है। वहीं डॉ. रक्षित जोगी को राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी, बिलासपुर का प्रभारी अधीक्षक पदस्थ किया गया है।

 

यह भी पढ़ें : School Education Department Transfer : स्कूल शिक्षा विभाग में 13 अफसरों के तबादले, कई जिलों को मिले नए DEO

 

आदेश के बाद जिलों में बदलेगी जिम्मेदारी

विभाग के आदेश के बाद 25 अधिकारियों की पदस्थापना बदली है। इनमें CMHO, प्रभारी सिविल सर्जन, मुख्य अस्पताल अधीक्षक और मानसिक चिकित्सालयों के प्रभारी अधीक्षक शामिल हैं। नई पदस्थापना के साथ संबंधित जिलों में स्वास्थ्य विभाग की प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव होगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button