रायगढ़क्राइम

अभियान संवेदना में कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

रायगढ़, 8 सितंबर :- कोतरारोड़ पुलिस ने नाबालिक बालिका के गुम मामले में संवेदनशीलता बरतते हुए बालिका को सकुशल दस्तयाब कर बालिका को भाग ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर अपहरण, दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के मुताबिक दिनांक 07/09/2026 को थाना कोतरारोड़ में स्थानीय महिला द्वारा उसकी बालिका (16.11 माह) के दिनांक 4 सितंबर को सुबह बिना बताए घर से कहीं चले जाने की रिपोर्ट कराई । परिजनों द्वारा बालिका को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भाग ले जाने की शंका जताए जिस पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 325/2026 धारा 137(2) BNS के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

बालिका के परिजनों और सहेलियों से पूछताछ और बालिका के सोशल मीडिया अकाउंट्स को चेक किया गया जिसमें बालिका के कोरबा जिले के अनूप साह के संपर्क में आने की जानकारी मिली । कोतरारोड़ पुलिस संदेही अनूप साह के संबंध में जानकारी लेने पर संदेही के आज किरोड़ीमल क्षेत्र में देखे जाने की सूचना मिली, तत्काल संदेही को किरोड़ीमल नगर क्षेत्र में पकड़ा गया जिसके साथ गुम बालिका भी मिली ।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

बालिका की आरोपी से चार माह पहले ट्रेन में हुई थी पहचान, जन्माष्टमी मेला दिखाने के बहाने नाबालिग को ले गया आरोपी

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003

बालिका को महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पूछताछ करने पर बालिका बताई की करीब चार माह पहले चांपा से रायगढ़ आते समय ट्रेन में अनूप साह निवासी कोरबा से जान परिचय हुआ था । दोनों एक दूसरे का मोबाइल नंबर लेकर बातचीत करते थे । रक्षाबंधन के त्यौहार के समय बालिका का उसके मां के साथ कुछ कहा सुनी हुआ था जिसकी बात उसने अनूप साह को बताई । अनूप उसे कोरबा में जन्माष्टमी मेला देखने आने के बहाने बुलाया और बालिका को चांपा तक लेने गया और कोरबा ले आया । इस दौरान बालिका के साथ होटल में शारीरिक संबंध बनाया । इसके बाद दोनों ट्रेन से डोंगरगढ़ गए और वहां एक-दो दिन जन्माष्टमी मेले में घूमे फिर डोंगरगढ़ से ट्रेन से वापस रायगढ़ आए थे जिन्हें कोतरारोड़ पुलिस ने पकड़ा । आरोपी अनूप साह पिता देवानंद शाह उम्र 23 साल निवासी पुरानी बस्ती धनवार पर वार्ड नंबर 4 थाना सिटी कोतवाली जिला कोरबा के विरुद्ध धारा 64(2)(m) BNS 6 पाक्सो एक्ट की धारा जोड़ी गई । आरोपी को गिरफ्तार कर उसके परिजनों को सूचना दी गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button