Irrigation Projects Chhattisgarh : किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 30.74 करोड़ मंजूर, हजारों हेक्टेयर खेतों तक पहुंचेगा पानी
सिंचाई योजनाओं (Irrigation Projects Chhattisgarh) को मजबूत करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जल संसाधन विभाग ने राज्य में सात प्रमुख सिंचाई योजनाओं के लिए कुल 30 करोड़ 74 लाख 39 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इस राशि से नहरों के जीर्णोद्धार, पुनर्गठन, सीसी लाइनिंग और भूमिगत पाइपलाइन निर्माण जैसे काम किए जाएंगे। इससे किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें…Akanksha Puri : बिकिनी में आकांक्षा पुरी का ग्लैमरस अंदाज, टोंड फिगर पर फिदा हुए फैंस
बलौदाबाजार-भाटापारा के किसानों को मिलेगा फायदा
सिंचाई योजनाओं (Irrigation Projects Chhattisgarh) के तहत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में दो प्रमुख कार्यों को मंजूरी मिली है। बलौदा शाखा नहर के वितरक 11 और 12 में पुनर्गठन, सीसी लाइनिंग और पक्के निर्माण कार्य के लिए 4.99 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस काम से करीब 339.05 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में सिंचाई सुविधा सुनिश्चित होगी। वहीं सोंढूर परियोजना के अंतर्गत भाटापारा शाखा नहर की बेन्द्री वितरक नहर के पुनर्गठन और सीसी लाइनिंग के लिए 4.82 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इससे लगभग 355 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई का पानी मिल सकेगा।
यह भी पढ़ें…Chahat Khanna Bikini Look : 40 की उम्र में चाहत खन्ना का बोल्ड अंदाज, Beach पर बिखेरा जलवा
रायपुर जिले में नहरों और सड़कों का होगा सुधार
रायपुर जिले के धरसींवा विकासखंड में भी कई महत्वपूर्ण कार्यों (Irrigation Projects Chhattisgarh) को स्वीकृति दी गई है। महानदी परियोजना के अंतर्गत भाटापारा शाखा नहर में विभिन्न सुधार कार्यों के लिए 4.20 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा मांढ़र शाखा नहर के वितरक 14 में आरडी 2700 मीटर से 3500 मीटर तक नहर को ह्यूम पाइप के माध्यम से भूमिगत करने के लिए 4.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों से नहर व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ पानी के प्रवाह को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें…Neha Malik Black Dress : ब्लैक ड्रेस में नेहा मलिक ने ढाया कहर, बोल्ड लुक देखकर फैंस के छूटे पसीने
मांढ़र शाखा नहर के लिए कई कार्यों को मंजूरी
सिंचाई योजनाओं (Irrigation Projects Chhattisgarh) के तहत मांढ़र शाखा नहर से जुड़े कई अन्य कार्य भी किए जाएंगे। मांढ़र ब्रांच केनाल सर्विस रोड के आरडी 31600 मीटर से 32900 मीटर तक डामर सड़क निर्माण के लिए 1.90 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
वहीं मांढ़र शाखा नहर (Irrigation Projects Chhattisgarh) के वितरक 8 और माइनर 1 में भूमिगत पाइपलाइन के साथ कंक्रीट एवं मुरमीकरण सड़क निर्माण के लिए 4.92 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। मांढ़र शाखा नहर के वितरक 11, 13, 14 और माइनर्स में महानदी परियोजना समूह के अंतर्गत जीर्णोद्धार कार्यों के लिए 4.97 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।
Irrigation Projects Chhattisgarh अंतिम छोर तक पहुंचेगा पानी
इन सिंचाई योजनाओं (Irrigation Projects Chhattisgarh) के जरिए नहरों की क्षमता और जल प्रबंधन व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है। भूमिगत पाइपलाइन, सीसी लाइनिंग और नहरों के जीर्णोद्धार से पानी के रिसाव को कम करने और सिंचाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। विभाग का उद्देश्य है कि नहरों के अंतिम छोर यानी टेल एरिया तक पर्याप्त पानी पहुंच सके, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर सुविधा मिले और कृषि क्षेत्र को इसका सीधा लाभ मिल सके।












2 Comments