कारोबार

8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग में पेंशन होगी दोगुनी से ज्यादा! 22,450 से 57,697 तक पहुंच सकता है आंकड़ा

8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) से केंद्रीय कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स को भी बड़ी उम्मीदें हैं। अगर 2.57 के फिटमेंट फैक्टर को उदाहरण मानें, तो Level 4 से Level 7 तक न्यूनतम बेसिक पेंशन में बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। Level 7 की मौजूदा 22,450 की न्यूनतम बेसिक पेंशन बढ़कर करीब 57,697 तक पहुंच सकती है। हालांकि, यह अभी केवल अनुमानित कैलकुलेशन है।

 

पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी की मांग

पेंशनर्स संगठनों की ओर से 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के सामने पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी की मांग रखी जा रही है। कुछ संगठन मौजूदा 50 प्रतिशत पेंशन को बढ़ाकर अंतिम वेतन का 67 प्रतिशत करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, कुछ संगठनों ने फैमिली पेंशन को अंतिम वेतन के 50 प्रतिशत तक करने की मांग की है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

 

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

यह भी पढ़ें…Barbatty Farming Success Story Raigarh : बरबटी-खीरा की खेती से 2.70 लाख का शुद्ध मुनाफा, ये तरीका आया काम

 

अभी Level 4 से 7 तक कितनी है न्यूनतम पेंशन

7वें वेतन आयोग के तहत पेंशन की गणना आम तौर पर अंतिम बेसिक पे या सेवा के अंतिम 10 महीने के औसत बेसिक पे के आधार पर होती है। इसी आधार पर Level 4 से Level 7 तक न्यूनतम बेसिक पे और पेंशन इस तरह है।

 

पे लेवल न्यूनतम बेसिक पे न्यूनतम बेसिक पेंशन
Level 4 ₹25,500 ₹12,750
Level 5 ₹29,200 ₹14,600
Level 6 ₹35,400 ₹17,700
Level 7 ₹44,900 ₹22,450

 

 

यह भी पढ़ें…Fish Poultry Farming Jashpur : तालाब के ऊपर मुर्गी पालन, नीचे मछली, युवा किसान ने बनाया कमाई का मॉडल

कितना बढ़ सकता है आंकड़ा

8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) में फिटमेंट फैक्टर सबसे अहम कारकों में से एक होगा। अभी आयोग ने इसका कोई आधिकारिक आंकड़ा तय नहीं किया है। कर्मचारी संगठनों की ओर से 3.8 से 4 गुना तक फिटमेंट फैक्टर की मांग की जा रही है।

समझने के लिए अगर 7वें वेतन आयोग में इस्तेमाल हुए 2.57 के फिटमेंट फैक्टर को उदाहरण के तौर पर लिया जाए, तो Level 4 से Level 7 तक पेंशन का अनुमानित कैलकुलेशन इस तरह बनता है।

 

पे लेवल मौजूदा बेसिक पे मौजूदा न्यूनतम पेंशन 2.57 फैक्टर पर अनुमानित पेंशन
Level 4 ₹25,500 ₹12,750 ₹32,768
Level 5 ₹29,200 ₹14,600 ₹37,522
Level 6 ₹35,400 ₹17,700 ₹45,489
Level 7 ₹44,900 ₹22,450 ₹57,697

 

 

यह भी पढ़ें…Women Farmer Success Story : 35 महिलाओं ने उगाईं 600 क्विंटल सब्जियां, 6 लाख की कमाई

 

Level 7 में ₹22,450 से ₹57,697 तक पहुंच सकती है पेंशन?

अगर 2.57 के फिटमेंट फैक्टर को केवल उदाहरण मानकर गणना की जाए, तो Level 7 की न्यूनतम बेसिक पेंशन 22,450 से बढ़कर करीब 57,697 हो सकती है। यानी आंकड़ा लगभग 58 हजार तक पहुंच सकता है।

इसी तरह Level 4 की न्यूनतम पेंशन (8th Pay Commission) 12,750 से बढ़कर करीब 32,768, Level 5 की 14,600 से बढ़कर 37,522 और Level 6 की 17,700 से बढ़कर करीब 45,489 हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें…Grfted Tomato Brinjal Farming : रायगढ़ में बंजर जमीन पर लहलहाई ग्राफ्टेड बैंगन व टमाटर, किसान ने कमाए 4.25 लाख

 

ध्यान रखें, यह अभी सिर्फ अनुमान है

 

यहां सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) ने अभी फिटमेंट फैक्टर को अंतिम रूप नहीं दिया है। इसलिए ₹32,768 से ₹57,697 तक के आंकड़ों को संभावित कैलकुलेशन के तौर पर ही देखना चाहिए। वास्तविक पेंशन कितनी बढ़ेगी, यह फिटमेंट फैक्टर और आयोग की अंतिम सिफारिशों पर निर्भर करेगा। इसके बाद सरकार के फैसले से अंतिम तस्वीर साफ होगी।

 

यह भी पढ़ें…Bribe Arrest : 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते प्राचार्य और बाबू गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

 

क्या पुराने पेंशनर्स को भी मिलेगा लाभ

1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों को भी पेंशन (8th Pay Commission)  रिविजन का लाभ देने की मांग उठ रही है। कर्मचारी और पेंशनर्स संगठनों ने इस संबंध में सरकार को ज्ञापन दिए हैं। DoPT की ओर से कुछ मांगों को आगे की कार्रवाई के लिए भेजे जाने की बात सामने आई है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि पुराने पेंशनर्स को लेकर मांग मंजूर हो गई है। इस पर अंतिम निर्णय सरकार और संबंधित प्रक्रिया के बाद ही होगा।

 

8th Pay Commission कब आएगी 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट

 

8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का गठन 3 नवंबर 2025 को किया गया था। आयोग को अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। ऐसे में रिपोर्ट मई-जून 2027 के आसपास आने की उम्मीद है। फिलहाल फिटमेंट फैक्टर, पेंशन में संभावित बढ़ोतरी और 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हुए पेंशनर्स को दायरे में शामिल करने जैसे मुद्दों पर चर्चा जारी है। अंतिम फैसला आयोग की सिफारिश और केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button