टी20 क्रिकेट ने एक बार फिर अपनी सीमाएं तोड दीं। मेजर लीग क्रिकेट 2026 (MLC 2026) के एलिमिनेटर मुकाबले में ऐसा रिकार्ड बना, जिसे क्रिकेट प्रेमी वर्षों तक याद रखेंगे। ओकलैंड में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में वाशिंगटन फ्रीडम ने 267 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 18.4 ओवर में 270/4 रन बनाकर टी20 इतिहास का सबसे बडा सफल रन चेज पूरा कर दिया। मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 537 रन, 51 छक्के और तीन शतक लगाए।
266 रन बनाने के बाद भी हार गई MI न्यूयार्क
पहले बल्लेबाजी करते हुए MI न्यूयार्क ने 20 ओवर में 266/9 रन का विशाल स्कोर खडा किया। टीम के लिए निकोलस पूरन ने सिर्फ 31 गेंदों में शतक जडते हुए 106 रन की विस्फोटक पारी खेली, जो (MLC 2026) इतिहास का सबसे तेज शतक भी बन गया। कीरोन पोलार्ड ने 25 गेंदों में 64 रन ठोकते हुए टी20 क्रिकेट में अपने 1000 छक्के पूरे किए, जबकि क्विंटन डी कॉक ने भी अर्धशतक लगाया। 13 ओवर में टीम का स्कोर 211/3 था और 300 रन बनने की उम्मीद थी, लेकिन रचिन रविंद्र ने आखिरी ओवरों में चार विकेट लेकर MI न्यूयार्क को 266 रन पर रोक दिया।
10 रन पर दो विकेट… फिर इतिहास लिख दिया
267 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वाशिंगटन फ्रीडम (MLC 2026) की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने सिर्फ 10 रन पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद एंड्रीस गॉस और कप्तान स्टीव स्मिथ ने ऐसा तूफान मचाया कि रिकार्ड बुक बदल गई। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 89 गेंदों में 241 रन जोड दिए, जो टी20 इतिहास की संयुक्त रूप से दूसरी सबसे बडी साझेदारी है। गॉस ने 56 गेंदों में 132 रन बनाए, जबकि स्मिथ ने 49 गेंदों में नाबाद 110 रन ठोक दिए। दोनों ने सिर्फ 40-40 गेंदों में अपने-अपने शतक पूरे किए।
MLC 2026 एक ही मैच में पहली बार तीन शतक
यह मुकाबला इसलिए भी ऐतिहासिक बन गया क्योंकि पुरुष टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार एक ही मैच में तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाए।
- निकोलस पूरन – 106 रन
- एंड्रीस गॉस – 132 रन
- स्टीव स्मिथ – 110* रन
तीनों बल्लेबाजों की विस्फोटक पारियों ने गेंदबाजों की जमकर परीक्षा ली।
51 छक्कों की बरसात, टूटे कई रिकार्ड
पूरे मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर 51 छक्के लगाए। हर कुछ मिनट में गेंद स्टैंड में पहुंचती रही और दर्शकों को टी20 इतिहास के सबसे मनोरंजक मुकाबलों में से एक देखने को मिला।
MLC 2026 मैच में बने बडे रिकार्ड
- 537 रन – दोनों टीमों का संयुक्त स्कोर
- 51 छक्के – पूरे मुकाबले में लगे
- 267 रन का सफल पीछा – टी20 इतिहास का सबसे बडा रन चेज
- 3 शतक – पुरुष टी20 इतिहास में पहली बार एक मैच में
- निकोलस पूरन – MLC इतिहास का सबसे तेज शतक (31 गेंद)
- एंड्रीस गास – MLC में शतक लगाने वाले पहले अमेरिकी बल्लेबाज
- कीरोन पोलार्ड – टी20 क्रिकेट में 1000 छक्के पूरे
- गास-स्मिथ – 241 रन की साझेदारी, टी20 इतिहास की संयुक्त रूप से दूसरी सबसे बडी साझेदारी
Discover more from RAJDHANI TIMES
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






