सारंगढ़ बिलाईगढ़क्राइमरायगढ़

जिला सारंगढ़ और जिला रायगढ़ पुलिस की अवैध गांजा तस्करी का संयुक्त कार्रवाई।

O4 सितम्बर 2026 सारंगढ़-बिलाईगढ :- सारंगढ़ पुलिस के ए.एन.टी.एफ. (ANTF) का नार्कोटिक्स के विरुद्ध दिनांक 02.09.2026 से 04.09.2026 तक महाअभियान।अवैध गांजा तस्करी के कुल 4 प्रकरणों में 108.640 किलोग्राम गांजा सहित कुल ₹1करोड़ 14लाख 50हजार 500रुपए की संपत्ति जप्त।

अभियान के दौरान 3 अंतरराज्यीय गांजा तस्करों (दो जिला सारंगढ़ एवं एक संयुक्त अभियान में रायगढ़ जिले में) को पकड़ने में सफलता तथा 1 अन्य प्रकरण में स्थानीय तस्कर गिरफ्तार सारंगढ़ पुलिस के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के द्वारा दिनांक 02.09.2026 से 04.09.2026 तक लगातार ओडिशा राज्य से लगे सीमा क्षेत्र में थाना सरिया, बरमकेला एवं डोगरीपाली के साथ एम.सी.पी. (MCP) लगाकर संयुक्त सघन सर्च अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान संयुक्त टीम को निम्नलिखित सफलताएं प्राप्त हुईं:

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

1. दिनांक 02.09.2026 को डोगरीपाली थाना अंतर्गत ग्राम बिरनीपाली बैरियर के पास कार्रवाई में आरोपीगण – 01. महेश निषाद पिता चेतराम निषाद, निवासी फिरोजपुर, जिला मथुरा, उत्तर प्रदेश; 02. अमित पाठक पिता देवदत्त पाठक, उम्र 37 वर्ष, निवासी नौहझील, जिला मथुरा, उत्तर प्रदेश; 03. किशन सिंह पिता फूल सिंह, निवासी ग्राम शेरगढ़, जिला मथुरा, उत्तर प्रदेश – से कुल 15.03 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत ₹7,50,000 है, बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई।
2. दिनांक 03.09.2026 को ग्राम कंचनपुर बैरियर में कार्रवाई के दौरान 5 आरोपियों – 01. सोनू राय पिता राकेश राय, थाना जूटमिल, रायगढ़; 02. रॉबिन मंडल पिता भोपाल मंडल, रायगढ़; 03. भोपाल मंडल पिता शतपद मंडल, रायगढ़; 04. भूपेंद्र जाटवार पिता मनबोध लाल जाटवार, रायगढ़; 05. कन्हैया दास पिता भगवान दास, रायगढ़ – के कब्जे से तस्करी के लिए जा रहे 4.150 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया। साथ ही, आरोपियों के कब्जे से मारुति फ्रॉन्क्स कार क्रमांक CG 13 BK 4475 एवं पाँच स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए गए। कुल जब्त मशरूका की कीमत ₹13,35,000 है।
3. दिनांक 03.09.2026 को कार्रवाई के दौरान ग्राम कंचनपुर बैरियर के पास एक अन्य गांजा प्रकरण में कुल 54.325 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹27,12,500 है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त मारुति सुजुकी कार क्रमांक CG 10 EP 2600 (कीमती ₹5,00,000) जब्त की गई। इस प्रकार कुल ₹32,12,500 की जब्ती की गई। इस प्रकरण में आरोपी – 01. वीरेंद्र कुमार चौरसिया पिता भगवत चौरसिया, ग्राम महतवाना, महोबा कोतवाली नगर, महोबा, उत्तर प्रदेश; 02. राहुल कुमार खटीक पिता बालक राम खटीक, पता भैंरो खिड़की कोतवाली, झाँसी, उत्तर प्रदेश – को विधिवत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

उपरोक्त तीनों प्रकरणों में आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया। सभी प्रकरणों में एंड-टू-एंड कार्रवाई जारी है।

एक अन्य प्रकरण में जिला सारंगढ़ ए.एन.टी.एफ. तथा सरिया थाने के संयुक्त बल द्वारा कंचनपुर बैरियर में सघन चेकिंग के दौरान एक हुंडई औरा कार क्रमांक UP 70 RT 1067 संदेहास्पद रूप से रुककर पीछे मुड़ने का प्रयास करने लगी। जिसे बल द्वारा तत्परता से रोककर उसमें सवार लोगों से पूछताछ की गई। कार सवारों द्वारा प्रश्नों का उत्तर देने में झिझकने तथा उनके व्यवहार में घबराहट देखकर जाँच टीम को संदेह हुआ, तथा एक छोटी टीम उनके आने की दिशा में रवाना हुई। कुछ दूर पर एक अन्य हुंडई औरा कार क्रमांक UP 70 RT 3451 सुनसान जगह पर खड़ी दिखी, जिसमें सवार तीन व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उनका व्यवहार असहज प्रतीत हुआ। उक्त वाहन को भी कंचनपुर बैरियर के पास लाकर दोनों वाहनों में सवार कुल 6 लोगों से गहन पूछताछ की गई। लंबी पूछताछ के बाद संदेहियों ने बताया कि उनके साथ एक और काले रंग की टाटा सफारी कार पीछे आ रही थी, जिसमें गांजा तस्करी किया जा रहा था तथा यह दोनों गाड़ियां उसकी पायलट्री कर रही थीं। पुलिस की चेकिंग देखकर इन्होंने टाटा सफारी को अलर्ट किया और वह दिशा बदलकर वापस चली गई। संदेहियों ने गांजा लेकर प्रयागराज, उत्तर प्रदेश जाना बताया। इस पर टीम द्वारा तत्काल रूट में पड़ने वाले जिला रायगढ़ को सूचना दी गई, जिस पर रायगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त टाटा सफारी वाहन तथा उसके साथ एक अन्य स्कूटी को लैलूंगा थाना क्षेत्र में पकड़ने में सफलता प्राप्त की। इस घटना में रायगढ़ पुलिस द्वारा कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 34.865 किलोग्राम गांजा, दो हुंडई औरा कार, एक टाटा सफारी कार, तथा एक स्कूटी सहित कुल ₹61,53,200 की संपत्ति जब्त करने में सफलता प्राप्त की गई।

इस प्रकार नशे के विरुद्ध लगातार 48 घंटे तक चली सघन जाँच कार्रवाई में बिलासपुर रेंज के दो जिलों सारंगढ़ व रायगढ़ की पुलिस द्वारा गांजा तस्करों से कुल ₹1,14,50,500 कीमत की संपत्ति जब्त करने में सफलता प्राप्त की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button