Gangasagar Talab : सूखते गंगासागर को जिंदल फाउंडेशन ने दिया नया जीवन!

Jindal Foundation News : जिंदल फाउंडेशन रायगढ़ द्वारा ग्राम बरमुडा (Gangasagar Talab) स्थित 10 एकड़ में फैले गंगासागर तालाब का गहरीकरण, पचरी निर्माण और संवर्धन कार्य पूरा कर लिया गया है। मंगलवार को तालाब के नव स्वरूप का लोकार्पण जिंदल स्टील लिमिटेड के अधिकारियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान गांव में बनने वाले सामुदायिक भवन के लिए भूमिपूजन भी संपन्न हुआ।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से तालाब (Gangasagar Talab) के गहरीकरण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब इस कार्य के पूर्ण होने से जल संरक्षण को मजबूती मिलेगी और आसपास के क्षेत्रों में भू-जल स्तर सुधारने में भी मदद मिलेगी।
जल संरक्षण के लिए बड़ा कदम Gangasagar Talab
तालाब (Gangasagar Talab) संरक्षण और संवर्धन को लेकर जिंदल फाउंडेशन लगातार विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। ग्राम बरमुडा के गंगासागर तालाब का गहरीकरण भी इसी अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। गहरीकरण के बाद तालाब की जल संधारण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे ग्रामीणों को लंबे समय तक इसका लाभ मिलेगा।
![]()
लोकार्पण समारोह में जिंदल स्टील लिमिटेड के कार्यपालन निदेशक देबोज्योति रॉय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद विष्णुचरण पटेल ने की। इस अवसर पर कार्यपालिक उपाध्यक्ष संजीव चौहान, जिंदल सीमेंट इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट हेड दीपक श्रीवास्तव, एचआर प्रमुख शिरीष शुक्ला, एवीपी नीरज शर्मा, सीएसआर प्रमुख अपूर्व चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
सामुदायिक भवन से गांव को मिलेगा नया केंद्र
समारोह को संबोधित करते हुए देबोज्योति रॉय ने कहा कि गंगासागर तालाब का संवर्धन बरमुडा और आसपास के गांवों के लिए दीर्घकालिक लाभकारी साबित होगा। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के साथ भू-जल स्तर सुधारने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने यह भी कहा कि गांव में बनने वाला सामुदायिक भवन सभी वर्गों के लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा और सामाजिक व सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा।
शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना पर भी काम
रॉय ने बताया कि जिंदल फाउंडेशन जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, आजीविका और जल संरक्षण जैसे क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहल कंपनी के चेयरमैन नवीन जिंदल और फाउंडेशन की चेयरपर्सन शालू जिंदल की समाज के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
![]()
वहीं वार्ड पार्षद विष्णुचरण पटेल ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से तालाब (Gangasagar Talab) के गहरीकरण की मांग कर रहे थे, जिसे जिंदल फाउंडेशन ने प्राथमिकता के साथ पूरा किया। उन्होंने फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे जनहितकारी कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।