बड़ी खबर

Assembly Chunav 2026 : असम, केरल, पुडुचेरी में 9 अप्रैल को चुनाव, जानें बंगाल और तमिलनाडु में कब मतदान

Five States Assembly Elections 2026  : भारत निर्वाचन आयोग ने (Assembly Chunav 2026 ) पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार शाम नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन राज्यों के चुनावी कार्यक्रम की जानकारी साझा की। आयोग के मुताबिक असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा, जबकि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोटिंग होगी। पांचों राज्यों में पड़े वोटों की गिनती 4 मई 2026 को की जाएगी और उसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।

चुनाव आयोग (Assembly Chunav 2026 ) ने बताया कि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी की विधानसभाओं का कार्यकाल मई महीने में समाप्त हो रहा है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही इन सभी राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। आयोग के अनुसार असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। पश्चिम बंगाल में मतदान दो चरणों में कराया जाएगा, जहां पहले चरण के तहत 23 अप्रैल और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। इन सभी राज्यों के चुनाव नतीजे 4 मई 2026 को जारी किए जाएंगे।

ECI PC

मई-जून में पूरा हो रहा कार्यकाल (Assembly Chunav 2026 )

गौरतलब है कि वर्ष 2021 में भी इन पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव (Assembly Chunav 2026 ) की तारीखों का ऐलान 26 फरवरी को किया गया था। उस समय पश्चिम बंगाल में चुनाव आठ चरणों में संपन्न कराया गया था। पिछले चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई, तमिलनाडु का 10 मई, असम का 20 मई और केरल विधानसभा का कार्यकाल 23 मई को समाप्त हुआ था। वहीं केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की विधानसभा का कार्यकाल सबसे बाद यानी 15 जून को पूरा हुआ था।

ECI PC

पांचों राज्यों में 17.4 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Chunav 2026 ) को लेकर चुनाव आयोग की तैयारियां तेज हो गई हैं। इन राज्यों में कुल 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव के दौरान 824 विधानसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा। इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से करीब 2.19 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ मतदान की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए लगभग 25 लाख चुनाव अधिकारी और कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। ये सभी अधिकारी और कर्मचारी मतदान की तैयारी से लेकर मतगणना तक की पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे।

ECI PC

असम, केरल, बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनावी तारीखों का ऐलान

राज्य मतदान  नतीजे
असम 9 अप्रैल, 2026 4 मई, 2026
केरल 9 अप्रैल, 2026 4 मई, 2026
पुडुचेरी 9 अप्रैल, 2026 4 मई, 2026
तमिलनाडु 23 अप्रैल, 2026 4 मई, 2026
पश्चिम बंगाल 23 और 29 अप्रैल, 2026 4 मई, 2026

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button