Breaking News

CGBSE 12th Topper List 2026 : 12वीं बोर्ड में बलौदाबाजार के जिज्ञासु वर्मा ने किया टॉप, मेरिट लिस्ट में आत्मानंद स्कूलों का दबदबा

CGBSE 12th Topper List 2026 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CGBSE) ने आज 12वीं बोर्ड परीक्षा (CGBSE 12th Topper List 2026)  2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल की प्रावीण्य सूची (Merit List) ने सबको चौंका दिया है, जिसमें टॉप-10 में कुल 43 छात्र-छात्राओं ने अपनी जगह बनाई है।  इस बार ग्रामीण इलाकों और सरकारी स्कूलों के बच्चों ने बड़े शहरों को पीछे छोड़ते हुए शानदार सफलता हासिल की है।

जिज्ञासु वर्मा बने प्रदेश के सरताज

बलौदाबाजार जिले के पलारी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने 98.60 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं बेमेतरा की ओमनी वर्मा (स्वामी आत्मानंद स्कूल) ने 98.20 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान पाया। रायगढ़ के कृष महंत 97.80 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। (CGBSE 12th Topper List 2026) की इस रेस में छोटे शहरों और गांवों के विद्यार्थियों का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा है।

टॉप-10 में शामिल प्रमुख नाम

इस बार की टॉप-10 सूची में रायपुर, रायगढ़, महासमुंद और जशपुर जैसे जिलों का बोलबाला रहा। यहाँ देखिए कुछ प्रमुख टॉपर्स के नाम:

जिज्ञासु वर्मा: 98.60% (बलौदाबाजार)

ओमनी वर्मा: 98.20% (बेमेतरा)

कृष महंत: 97.80% (रायगढ़)

रिया साहू: 97.60% (दुर्ग)

शहनाज परवीन: 97.60% (महासमुंद)

ताहिरा खान: 97.60% (पेंड्रा)

2.45 लाख छात्रों का इंतजार खत्म CGBSE 12th Topper List 2026

इस साल 12वीं की परीक्षा में कुल 2,45,785 छात्र शामिल हुए थे। जहां आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों और पीएम श्री स्कूलों के बच्चों ने टॉप लिस्ट में जगह बनाई, वही बोर्ड ने कुल 9 वेबसाइट्स पर रिजल्ट देखने की सुविधा दी है ताकि ट्रैफिक की वजह से सर्वर डाउन न हो। छात्र अपना रोल नंबर डालकर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर सीधा परिणाम देख सकते हैं। (CGBSE 12th Topper List 2026) में सरकारी स्कूल के ओंकार कैवर्त और हेमलता साहू जैसे नाम भी चमक रहे हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button