छत्तीसगढ़

Dongargarh Leopard : रात में प्रज्ञागिरी पर घूमता दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल; दहशत में लोग

रात में गश्त कर रहे पुलिस जवानों ने मैदान में तेंदुए को देखा, वन विभाग ने टीम तैनात कर मुनादी कराकर लोगों को किया सतर्क

प्रज्ञागिरी पहाड़ पर तेंदुआ दिखने (Dongargarh Leopard) से इलाके में दहशत का माहौल है। तेंदुए का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तेंदुआ पहाड़ की चट्टान पर आराम करता नजर आ रहा है। प्रज्ञागिरी पहाड़ पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा है, जहां रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। तेंदुआ दिखने की सूचना के बाद वन विभाग ने टीम तैनात कर दी है और आसपास लगातार गश्त की जा रही है।

रात में गश्त के दौरान दिखा तेंदुआ

बताया गया कि मंगलवार रात गश्त पर निकले पुलिस जवानों ने प्रज्ञागिरी के मैदान में तेंदुए को विचरण करते देखा। जवानों ने उसे वहां से भगाने का प्रयास किया, जिसके बाद तेंदुआ पहाड़ की ओर भाग गया। इसके बाद पुलिस ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी।

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों का अनुमान है कि तेंदुआ अभी प्रज्ञागिरी पहाड़ के आसपास ही मौजूद हो सकता है। तेंदुआ दिखने (Dongargarh Leopard) के बाद सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें…Salheona Health Center : साल्हेओना, बार और सांकरा में खुलेंगे अस्पताल, 30 हजार आबादी को मिलेगा इलाज

श्रद्धालुओं की आवाजाही से बढ़ी चिंता

प्रज्ञागिरी पहाड़ पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा होने के कारण यहां रोज श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों की आवाजाही रहती है। इसके अलावा कुछ ही दूरी पर पहाड़ पर मां बम्लेश्वरी का मंदिर भी स्थित है, जहां बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं।

ऐसे में पहाड़ पर तेंदुए की मौजूदगी से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। वन विभाग की टीम लोगों से सतर्क रहने और अकेले पहाड़ी क्षेत्र में नहीं जाने की अपील कर रही है।

यह भी पढ़ें…Mahtari Vandan 31st Installment : प्रदेश की 67 लाख से अधिक महतारियों के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त

मुनादी कराकर लोगों को किया जा रहा सतर्क

वन विभाग की ओर से प्रज्ञागिरी पहाड़ और आसपास के क्षेत्रों में मुनादी कराई जा रही है। लोगों को तेंदुए से दूरी बनाए रखने और पहाड़ी क्षेत्र में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

एसडीओ वन विभाग पूर्णिमा राजपूत ने बताया कि प्रज्ञागिरी पहाड़ में तेंदुए को देखा गया है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। अभी तक तेंदुए के हमले की कोई घटना सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें…Assistant Grade 3 Recruitment : छत्तीसगढ़ में 100 सहायक ग्रेड-3 पदों पर सीधी भर्ती, इन जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका

पहले भी दिख चुके हैं तेंदुए Dongargarh Leopard

डोंगरगढ़ क्षेत्र में इससे पहले भी तेंदुए की मौजूदगी सामने आ चुकी है। मां बम्लेश्वरी पहाड़ में भी तेंदुआ दिखाई दिया था। वहीं नगर के समीप अछोली स्थित सुदर्शन पहाड़ में भी तेंदुआ खुलेआम घूमता नजर आया था। बाद में वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाकर उसे पकड़ लिया था।

प्रज्ञागिरी पहाड़ पर तेंदुआ दिखने (Dongargarh Leopard) के बाद वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। फिलहाल तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें…Fish Farming : तालाब में पाली मछलियां, 35 हजार की खर्च में 1.30 लाख रुपये का मुनाफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button