खेल

IND vs PAK T20 WC Match 2026 : पाकिस्तान की निकली हेकड़ी…ICC के आगे टेके घुटने, भारत के खिलाफ खेलेगा मैच

टी20 वर्ल्डकप 2026 से पहले भारत के खिलाफ मैच (IND vs PAK T20 WC Match 2026) को लेकर पाकिस्तान की सख्त बयानबाजी अब कमजोर पड़ती नजर आ रही है। कुछ समय पहले तक पाकिस्तान सरकार और क्रिकेट बोर्ड की ओर से साफ कहा जा रहा था कि उनकी टीम 15 फरवरी को भारत के साथ होने वाला मुकाबला नहीं खेलेगी, लेकिन अब जैसे-जैसे टूर्नामेंट का समय नजदीक आ रहा है, पाकिस्तान का यह रुख नरम होता दिख रहा है।

दरअसल, भारत-पाकिस्तान मैच (IND vs PAK T20 WC Match 2026) सिर्फ एक क्रिकेट मुकाबला नहीं, बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट का सबसे बड़ा ब्रांड माना जाता है। इस मैच से ICC, ब्रॉडकास्टर्स और मेजबान देश को भारी कमाई होती है। यही वजह है कि पाकिस्तान के बायकॉट वाले बयान पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी ICC ने कड़ा रुख अपनाया।

भारत के साथ मैच खेलेगा पाकिस्तान

रविवार को सामने आई एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बायकॉट करने के अपने फैसले पर दोबारा विचार कर सकता है। इसके कुछ ही घंटों बाद एक और रिपोर्ट आई, जिसमें कहा गया कि पाकिस्तान ने लगभग तय कर लिया है कि वह भारत के साथ मुकाबला खेलेगा। यह खबर सामने आते ही क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स के बीच चर्चाओं का दौर तेज हो गया।

सूत्रों के मुताबिक, ICC ने पाकिस्तान को साफ शब्दों में समझाया कि अगर वह भारत के खिलाफ मुकाबला (IND vs PAK T20 WC Match 2026) नहीं खेलता है, तो उसे भारी वित्तीय नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसके अलावा भविष्य के टूर्नामेंट्स और मेजबानी अधिकारों पर भी असर पड़ सकता है।

ICC की चेतावनी बनी टर्निंग पॉइंट

बताया जा रहा है कि ICC ने पाकिस्तान को न सिर्फ आर्थिक नुकसान, बल्कि ब्रॉडकास्टिंग डील्स, स्पॉन्सरशिप और रेवेन्यू शेयरिंग में कटौती जैसे संभावित खतरों के बारे में भी आगाह किया। ICC की इस सख्त चेतावनी के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और सरकार के स्तर पर गंभीर मंथन शुरू हुआ।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

यही वजह है कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले (IND vs PAK T20 WC Match 2026) को लेकर पाकिस्तान का पहले वाला आक्रामक रुख अब बैकफुट पर जाता दिखाई दे रहा है। क्रिकेट जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान के लिए इस मैच से दूरी बनाना व्यावहारिक रूप से बहुत मुश्किल है।

IND vs PAK T20 WC Match 2026 जल्द आ सकता है बड़ा फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान सरकार और PCB इस मुद्दे पर जल्द ही अंतिम फैसला ले सकते हैं। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन संकेत साफ हैं कि पाकिस्तान अब बायकॉट के फैसले से पीछे हट सकता है। आने वाले दिनों में ICC या पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से इस पर स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान मैच (IND vs PAK T20 WC Match 2026) को वर्ल्ड क्रिकेट का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मुकाबला माना जाता है। करोड़ों दर्शक इस मैच का इंतजार करते हैं और इसका असर सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहता, बल्कि आर्थिक और व्यावसायिक स्तर पर भी इसका बड़ा प्रभाव पड़ता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या टी20 वर्ल्डकप 2026 में फैंस को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलता है या नहीं। फिलहाल हालात यही संकेत दे रहे हैं कि पाकिस्तान के तेवर ढीले पड़ चुके हैं और ICC के दबाव के आगे उसे झुकना ही पड़ेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button