छत्तीसगढ़

Jindal Steel Raigarh : विश्व पर्यावरण दिवस पर जिंदल स्टील का हरित अभियान, रैली से पौधरोपण तक दिए संरक्षण के संदेश

Jindal Raigarh Update : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिंदल स्टील लिमिटेड, रायगढ़ (Jindal Steel Raigarh) संयंत्र में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। संयंत्र परिसर से लेकर आसपास के गांवों और स्कूलों तक रैली, पौधरोपण, चित्रकला प्रतियोगिता और जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया। कंपनी के कार्यपालन निदेशक देबोज्योति रॉय ने पर्यावरण रैली को संबोधित करते हुए कहा कि औद्योगिक विकास और पर्यावरणीय संतुलन साथ-साथ चलना चाहिए। यही जिंदल स्टील की कार्यसंस्कृति का मूल आधार है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

श्रमिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया

कार्यक्रम की शुरुआत संयंत्र परिसर में आयोजित पर्यावरण रैली से हुई। रैली में विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। हाथों में पर्यावरण संरक्षण संबंधी संदेश लिखी तख्तियां लेकर निकले प्रतिभागियों ने हरित जीवनशैली अपनाने, प्लास्टिक उपयोग कम करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। रैली के बाद संयंत्र परिसर में पौधरोपण किया गया, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

Jindal Steel Raigarh

नवीन जिंदल के प्राथमिकता में पर्यावरण संरक्षण

कार्यपालन निदेशक देबोज्योति रॉय ने कहा कि जिंदल स्टील (Jindal Steel Raigarh) के चेयरमैन नवीन जिंदल पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रखते हैं। इसी सोच के अनुरूप रायगढ़ संयंत्र में हरित क्षेत्र विकसित करने, ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और कार्बन उत्सर्जन कम करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि सतत जिम्मेदारी है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Oplus_131072

ग्रीन डिपार्टमेंट प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संयंत्र (Jindal Steel Raigarh) के विभिन्न विभागों के बीच आयोजित ग्रीन डिपार्टमेंट प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही। पर्यावरणीय प्रबंधन, स्वच्छता और हरित पहल के आधार पर हुए मूल्यांकन में पावर प्लांट विभाग ने प्रथम स्थान हासिल किया। स्टील मेल्टिंग शॉप दूसरे और एसएएफ विभाग तीसरे स्थान पर रहा। विजेता विभागों को सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन

पर्यावरण संरक्षण के संदेश को समाज तक पहुंचाने के लिए कंपनी ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी कार्यक्रम आयोजित किए। ग्राम चिराईपानी और खैरपुर के शासकीय विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें करीब 280 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने अपने चित्रों के माध्यम से जल संरक्षण, वृक्षारोपण और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। पर्यावरण प्रबंधन विभाग की टीम ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को प्रदूषण नियंत्रण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के महत्व की जानकारी भी दी।

Jindal Steel Raigarh परिसर में पौधारोपण

इसके अलावा हॉर्टिकल्चर विभाग ने सीटीएल और सीमेंट संयंत्र परिसर में विशेष पौधरोपण अभियान चलाया। विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर हरित क्षेत्र के विस्तार की दिशा में पहल की गई। अधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में भी पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास से जुड़े कार्यक्रम जारी रहेंगे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से जिंदल स्टील (Jindal Steel Raigarh) ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि उद्योग केवल उत्पादन का केंद्र नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button