खेल

ICC T20 Rankings : संजू सैमसन की बड़ी छलांग, वरुण से छिनी नंबर-1 की बादशाहत, अभिषेक व ईशान में टक्कर

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 Rankings) का खिताब अपने नाम किया था। इस ऐतिहासिक जीत का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भी देखने को मिल रहा है। नई रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा साफ दिखाई दे रहा है और कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर बड़ी छलांग लगाई है।

कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारत ने अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरा और कुल तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता। इस जीत के साथ ही भारत टूर्नामेंट के इतिहास में तीन बार ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गया। इस शानदार प्रदर्शन का सीधा असर अब आईसीसी टी20 रैंकिंग (ICC T20 Rankings) में देखने को मिल रहा है।

ICC T20 Rankings बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत का दबदबा

ताजा आईसीसी टी20 रैंकिंग (ICC T20 Rankings) में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है। टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी नंबर-1 की कुर्सी बरकरार रखी है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया था और उसी प्रदर्शन का फायदा उन्हें रैंकिंग में भी मिला है।

Image

दूसरी ओर विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने भी जबरदस्त उछाल दर्ज किया है। पूरे टूर्नामेंट में 317 रन बनाने के बाद उन्होंने दो स्थान की छलांग लगाकर दूसरे नंबर पर जगह बना ली है। किशन ने अपने करियर की सबसे ज्यादा रेटिंग भी हासिल की है और अब वह अभिषेक शर्मा से केवल चार रेटिंग अंक पीछे रह गए हैं।

न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट ने भी इस रैंकिंग में शानदार छलांग लगाई है। वह चार स्थान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं इंग्लैंड के बल्लेबाज जैकब बेथल ने 17 पायदान की लंबी छलांग लगाकर 16वें स्थान पर जगह बनाई है।

संजू सैमसन ने लगाई 18 पायदान की छलांग

न्यूजीलैंड के आक्रामक ओपनर फिन एलन भी नई आईसीसी टी20 रैंकिंग (ICC T20 Rankings) में सात स्थान ऊपर चढ़कर 20वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केवल 33 गेंदों में शतक लगाकर टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक बनाया था।

Image

वहीं भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इस वर्ल्ड कप के सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे। उन्होंने 18 पायदान की शानदार छलांग लगाकर 22वें स्थान पर जगह बनाई है। संजू ने पूरे टूर्नामेंट में लगातार तीन अर्धशतक लगाए और टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके इसी प्रदर्शन का फायदा उन्हें नई आईसीसी टी20 रैंकिंग (ICC T20 Rankings) में मिला है। इसके अलावा ऑलराउंडर शिवम दुबे भी चार स्थान ऊपर चढ़कर 27वें नंबर पर पहुंच गए हैं और उन्होंने भी टूर्नामेंट में अहम योगदान दिया था।

Image

गेंदबाजी रैंकिंग में राशिद खान नंबर-1

गेंदबाजी रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस टूर्नामेंट में 14 विकेट झटकने वाले भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अब दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान एक बार फिर दुनिया के नंबर-1 टी20 गेंदबाज बन गए हैं।

राशिद खान के खाते में 753 रेटिंग अंक हैं, जबकि वरुण चक्रवर्ती के पास 740 अंक हैं। दिलचस्प बात यह है कि पिछले एक हफ्ते में राशिद खान ने कोई मैच नहीं खेला, इसके बावजूद वह फिर से नंबर-1 की कुर्सी पर काबिज हो गए। माना जा रहा है कि रैंकिंग अंकों और इकोनॉमी रेट में आए बदलाव की वजह से यह फेरबदल हुआ है।

बुमराह और अक्षर पटेल को भी मिला फायदा

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी नई आईसीसी टी20 रैंकिंग (ICC T20 Rankings) में फायदा हुआ है। उनके खाते में 702 रेटिंग अंक हो गए हैं और वह गेंदबाजी रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।

Image

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के असली हीरो रहे बुमराह ने पूरे टूर्नामेंट में 6.21 की शानदार इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी की और कुल 14 विकेट अपने नाम किए। वहीं भारतीय स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने भी शानदार उछाल दर्ज किया है। उन्हें छह पायदान का फायदा हुआ है और वह 23वें स्थान से सीधे 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के अनुभवी स्पिनर आदिल राशिद को भी एक अंक का फायदा हुआ है और वह अब चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button