Chhattisgarh Cyclone Alert : छत्तीसगढ़ में 29 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Cyclone Alert बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 29 अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों में आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अलर्ट रहने और बाढ़ प्रभावित हो सकने वाले गांवों में पहले से जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए। प्रशासन का जोर जनहानि रोकने और आपातकालीन सेवाएं तत्काल उपलब्ध कराने पर है।

यह भी पढ़ें : Mahtari Vandan Yojana : सरिता मल्होत्रा ने CM साय से दिवाली से पहले किस्त और 2,500 रुपये करने की मांग

Chhattisgarh Cyclone Alert  बाढ़ से निपटने की तैयारी

अपर मुख्य सचिव ने संभावित बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों का आकलन कर जरूरी तैयारियां करने को कहा, ताकि जनहानि को शून्य रखा जा सके। जल संसाधन विभाग की ओर से जलाशयों के संबंध में जारी एडवाइजरी के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। होमगार्ड, एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को अलर्ट रखने को कहा गया है।

बारिश या बाढ़ के कारण स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद करने की स्थिति बनने पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बिजली, दूरसंचार और चिकित्सा सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने, पेड़ गिरने पर उन्हें तुरंत हटाकर सड़क आवागमन बहाल रखने तथा जिला कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने को कहा गया है। गांवों में एहतियात के लिए मुनादी कराने के निर्देश भी दिए गए।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Cabinet Decisions : छत्तीसगढ़ में 8,000 करोड़ की रेल परियोजना मंजूर, कर्मचारियों को कैशलेस इलाज; दो मिशनों पर खर्च होंगे 1,000 करोड़

 

29 अक्टूबर तक बारिश की आशंका

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र अगले कुछ घंटों में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इस दौरान हवा की गति 115 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में 25 अक्टूबर से वर्षा की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है। विशेष रूप से 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें : Raipur Bilaspur Highway Bus Accident : खड़े ट्रक से भिड़ी यात्री बस, पांच की मौत; 16 घायल, छह रायपुर रेफर

 

जिलों में कंट्रोल रूम सक्रिय Chhattisgarh Cyclone Alert 

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिला और तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय रखने तथा मौसम संबंधी चेतावनियों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। राजस्व, पुलिस, नगर निगम, पंचायत, स्वास्थ्य, विद्युत और अन्य संबंधित विभागों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Public Holiday : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! 9 नवंबर को सरकार ने जारी किया आदेश

 

किसानों को सतर्क रहने की सलाह

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि फसलों में रोग या कीट के लक्षण दिखाई देने पर मौसम साफ होने के बाद ही आवश्यक कीटनाशकों अथवा कवकनाशकों का छिड़काव करें। आगामी दिनों में रबी फसलों की बुवाई करने वाले किसानों को मौसम की स्थिति को देखते हुए नवंबर के प्रथम सप्ताह से बुवाई शुरू करने का सुझाव दिया गया है।

सब्जी और फल उत्पादक किसानों को भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। तेज हवा की आशंका को देखते हुए करेला और लौकी जैसी लता वाली सब्जियों के लिए सहारे की व्यवस्था करने को कहा गया है। केले के पौधों और फलदार वृक्षों को भी आवश्यकतानुसार सहारा देने तथा खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था रखने की सलाह दी गई है। बारिश के दौरान कीटनाशकों और कवकनाशकों का छिड़काव नहीं करने को कहा गया है।

 

यह भी पढ़ें : Gaurdih Gram Panchayat News : बरमकेला में मनरेगा भगवान भरोसे! तकनीकी सहायक बैठकों से नदारद, गांव से भी बनाई दूरी

 

पशुओं को सुरक्षित रखने की सलाह

पशुपालकों को अपने पशुओं को सुरक्षित और सूखे स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है। तेज हवा और बारिश की आशंका के दौरान पशुओं को पेड़ों के नीचे या खुले स्थानों पर बांधने से बचने को कहा गया है। पशुओं के लिए सूखे चारे और स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी सलाह दी गई है।

 

Back to top button