मनोरंजन

Celebs Stranded in Dubai : इजरायल-ईरान युद्ध के बीच दुबई में फंसे कई सेलेब्स, सरकार से मांगी मदद

Israel and Iran War : इजरायल और ईरान के बीच चल रहे सैन्य तनाव (Celebs Stranded in Dubai) के चलते कई देशों ने एहतियातन एयरस्पेस संचालन सीमित कर दिया है। शनिवार और रविवार को हुए मिसाइल हमलों और धमाकों के बाद सुरक्षा कारणों से दुबई का एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया, जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं। परिणामस्वरूप वहां मौजूद कई भारतीय सेलेब्स भी दुबई में फंस गए हैं। कोई काम के सिलसिले में पहुंचा था तो कोई छुट्टियां मनाने गया था।

Celebs Stranded in Dubai ईशा गुप्ता

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता इस समय आबू धाबी में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों को जानकारी दी कि वे सुरक्षित हैं। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि लगातार मिल रहे संदेशों का जवाब न दे पाने के लिए वे क्षमा चाहती हैं। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन जल्द भारत लौटने की उम्मीद है।

Esha Gupta - Black Hat

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

Celebs Stranded in Dubai सोनल चौहान

फिल्म ‘जन्नत’ से लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान भी दुबई यात्रा पर थीं। उड़ानों के निलंबन के कारण वे भी वहीं फंस गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर स्थिति की जानकारी दी और भारत सरकार से मार्गदर्शन एवं सहायता की अपील की है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003

Sonal Chauhan In Dubai: दुबई में फंसीं सोनल चौहान, ईरान-इजराइल जंग के बीच PM से लगाई घर वापसी की गुहार | Sonal chauhan stuck in dubai seeks help pm modi amid iran

Celebs Stranded in Dubai अजित कुमार

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अजित कुमार भी फिलहाल दुबई में ही हैं। उनके मैनेजर के अनुसार अभिनेता पूरी तरह सुरक्षित हैं। वे यूएई में अपने रेसिंग कमिटमेंट्स के चलते पहुंचे थे, लेकिन उड़ान सेवाएं बाधित होने के कारण फिलहाल वहीं रुकना पड़ा है।

Celebs Stranded in Dubai सुभाश्री गांगुली

बंगाली अभिनेत्री सुभाश्री गांगुली अपने बेटे के साथ दुबई में छुट्टियां मनाने गई थीं, लेकिन मौजूदा हालात के कारण वापस नहीं लौट सकीं। उनके पति और फिल्म निर्माता राज चक्रवर्ती ने जानकारी दी कि मां-बेटा दोनों सुरक्षित हैं और परिवार को उनके जल्द लौटने का इंतजार है।

Celebs Stranded in Dubai एरिका फर्नांडिस

साल 2023 में दुबई शिफ्ट हुईं अभिनेत्री एरिका फर्नांडिस भी वहीं मौजूद हैं। उन्होंने एक मीडिया बातचीत में बताया कि वे सुरक्षित हैं, हालांकि मौजूदा माहौल काफी तनावपूर्ण और डराने वाला महसूस हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यूएई प्रशासन स्थिति को व्यवस्थित तरीके से संभालने की कोशिश कर रहा है। युद्ध जैसे हालातों के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर गहरा असर पड़ा है और हजारों यात्री प्रभावित हुए हैं। फिलहाल सभी लोग उड़ान सेवाएं सामान्य होने और सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button