Korea District News : कोरिया जिले के सोनहत (Sonhat Accident) क्षेत्र में जल संसाधन विभाग द्वारा कराए जा रहे नहर नाली निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माण स्थल पर सीमेंट से भरी ट्रॉली लेकर जा रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसके नीचे दबकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और निर्माण कार्य कुछ समय के लिए रोकना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक विजय दुबे निर्माण कार्य में लगे ट्रैक्टर-ट्रॉली से सीमेंट ढुलाई का काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वह कई बार घाट चढ़ाकर निर्माण सामग्री पहुंचा चुके थे। इसी दौरान एक बार घाट चढ़ाते समय ट्रैक्टर की दिशा अचानक बिगड़ गई और वाहन पलट (Sonhat Accident)गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से विजय दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद मजदूर और स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
Sonhat Accident हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा
मृतक विजय दुबे बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पण्डरी निवासी ओम प्रकाश दुबे के भाई बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निर्माण कार्य स्थलों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

Discover more from RAJDHANI TIMES
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




