Bajaj Pulsar 180 Launch : 4 साल बाद लौटी पल्सर 180, जानिए कितनी है कीमत

By admin
3 Min Read
Bajaj Pulsar 180 Launch

Bajaj Pulsar 180 Price : बजाज ने अपनी आइकॉनिक बाइक (Bajaj Pulsar 180 Launch) को भारतीय बाजार में फिर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने पल्सर 180 को दोबारा पेश किया है, जिसे 2022 में बंद कर दिया गया था। अब यह बाइक नए फीचर्स के साथ वापसी कर रही है। लंबे समय से पल्सर 150 और 220 एफ के बीच बने गैप को भरने के लिए कंपनी ने यह कदम उठाया है।

बजाज की क्लासिक पल्सर (Bajaj Pulsar 180 Launch) रेंज में यह मॉडल पहले भी लोकप्रिय रहा है। 2022 में इसे बंद करने के बाद पल्सर 150 के बाद सीधे 220 एफ का विकल्प बचा था। अब कंपनी ने इस गैप को खत्म करते हुए पल्सर 180 को फिर बाजार में उतार दिया है। बाइक में एलईडी हेडलैंप और एलसीडी डैश जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कितनी है कीमत Bajaj Pulsar 180 Launch

Pulsar 180 को 1.22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत (Bajaj Pulsar 180 Launch) पर लॉन्च किया गया है। यह बाइक ब्लैक-गोल्ड, ब्लू-ब्लैक, ब्लैक-ग्रे, ब्लैक-रेड और व्हाइट कलर ऑप्शन में मिलेगी। इसकी कीमत पल्सर 150 के मुकाबले करीब 12 हजार रुपये ज्यादा है। इसका सीधा मुकाबला TVS Apache RTR 180 से माना जा रहा है, जिसके मुकाबले यह करीब चार हजार रुपये सस्ती है।

इंजन, पावर और फीचर्स Bajaj Pulsar 180 Price

बाइक (Bajaj Pulsar 180 Launch) में 178.6 सीसी का सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 17 हॉर्सपावर और 15 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। 2022 मॉडल के मुकाबले इसमें 0.8 एनएम ज्यादा टॉर्क दिया गया है, जबकि पावर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पल्सर 150 की तुलना में यह बाइक 3 एचपी ज्यादा पावर और 1.75 एनएम ज्यादा टॉर्क देती है।

बाइक में रियर डिस्क ब्रेक और एबीएस फीचर दिया गया है। यह टेलीस्कोपिक फॉर्क और ट्विन शॉक एब्जॉर्बर सेटअप के साथ आती है। इसमें 15 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है और बाइक का कुल वजन 156 किलोग्राम है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 165 एमएम है। इसमें 17 इंच के व्हील्स और 90/120 सेक्शन के ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। पल्सर 150 में हाल में जो एलईडी हेडलैंप और एलसीडी डैश अपडेट दिए गए थे, वही अब पल्सर 180 में भी शामिल कर दिए गए हैं।


Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading