KKR VS LSG Live Score : लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीता टॉस, कोलकाता की पहले बैटिंग

आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और आज कोलकाता नाइट राइडर्स व लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। जहां KKR पहली जीत की तलाश में है, वहीं LSG जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। यह मैच (KKR vs LSG Match) फैंस के लिए हाई-वोल्टेज साबित हो सकता है।

6 Min Read
KKR vs LSG Match

IPL 2026 Match Today : आईपीएल 2026 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे मुकाबले (KKR vs LSG Match) भी और ज्यादा रोमांचक होते जा रहे हैं। हर दिन फैंस को एक से बढ़कर एक मैच देखने को मिल रहे हैं और आज का मुकाबला भी काफी खास माना जा रहा है। आज टूर्नामेंट का 15वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स  के बीच खेला जाएगा।

यह हाई-वोल्टेज मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक Eden Gardens मैदान पर शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। घरेलू मैदान पर खेल रही KKR की टीम के पास वापसी करने का शानदार मौका होगा, जबकि लखनऊ की टीम जीत की लय को बरकरार रखने उतरेगी।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-15 में आज (9 अप्रैल) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में है. मुकाबले में टॉस लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया.

कोलकाता नाइट राइडर्स को मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जबकि पंजाब किंग्स (PBKS) संग उसका मुकाबला बारिश के चलते धुल गया था. उधर लखनऊ सुपर जायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के हाथों हार झेलनी पड़ी थी. फिर एलसएजी ने सनराइजर्स हैदराबाद को परास्त किया था.

KKR के लिए निराशाजनक सीजन KKR vs LSG Match

तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह सीजन अब तक निराशाजनक रहा है। टीम ने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं, लेकिन एक भी मैच जीतने में सफल नहीं हो सकी है। ऐसे में आज का मुकाबला KKR के लिए बेहद अहम हो गया है, जहां टीम अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन अब तक संतुलित रहा है। टीम ने दो मैचों में से एक में जीत हासिल की है, जबकि एक में हार का सामना करना पड़ा है। खास बात यह है कि लखनऊ अपनी पिछली जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई नजर आ रही है, जिससे इस महामुकाबले (KKR vs LSG Match) में उसका पलड़ा थोड़ा भारी माना जा रहा है।

हेड टू हेड KKR vs LSG Match किसका दबदबा

अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो अब तक आईपीएल में कोलकाता और लखनऊ के बीच कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स केवल 2 बार ही जीत दर्ज कर पाई है।

इस आंकड़े को देखते हुए लखनऊ का पलड़ा भारी नजर आता है। मौजूदा फॉर्म और हालिया प्रदर्शन को ध्यान में रखें तो भी लखनऊ की टीम बेहतर स्थिति में दिखाई देती है। हालांकि, क्रिकेट में किसी भी दिन पासा पलट सकता है और KKR अपने घरेलू मैदान पर बड़ा उलटफेर कर सकती है।

KKR vs LSG Match पिच और वेदर रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से अच्छी बाउंस मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती जाती है, बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी होती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। पिछले रिकॉर्ड पर नजर डालें तो यहां रन चेज करने वाली टीमों को ज्यादा सफलता मिली है।

Image

मौसम की बात करें तो पिछले कुछ दिनों में कोलकाता में बारिश देखने को मिली थी, जिसके चलते पिछला मैच भी रद्द हो गया था। हालांकि आज मुकाबले के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है, जिससे पूरा मैच होने की उम्मीद है।

संभावित प्लेइंग-11 और इम्पैक्ट प्लेयर

कोलकाता नाइट राइडर्स

फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा।

इम्पैक्ट प्लेयर: अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा

लखनऊ सुपर जायंट्स

एडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, मोहम्मद शमी, आवेश खान और प्रिंस यादव।

इम्पैक्ट प्लेयर: दिगवेश राठी

कुल मिलाकर आज का हाई-वोल्टेज मुकाबला (KKR vs LSG Match) फैंस के लिए काफी रोमांचक होने वाला है। एक ओर जहां KKR अपनी पहली जीत की तलाश में पूरी ताकत झोंक देगी, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स जीत की लय को जारी रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

 

 


Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading