Chhattisgarh News : राजस्व मामलों के त्वरित और प्रभावी निराकरण (Revenue Camp CG) के लिए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में राजस्व पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस दौरान गांव-गांव में समाधान शिविर लगाए जाएंगे, जहां किसानों और ग्रामीणों की वर्षों से लंबित समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीणों को अब दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें उनके गांव में ही सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। विभाग ने शिविरों के लिए विस्तृत एजेंडा जारी कर दिया है और कोटवारों सहित विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान का लाभ उठा सकें।
राजस्व पखवाड़ा ((Revenue Camp CG)) का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण 01 अप्रैल से 15 अप्रैल, द्वितीय चरण 04 मई से 18 मई तथा तृतीय चरण 01 जून से 15 जून 2026 तक आयोजित होगा। इन शिविरों के दौरान राजस्व अमला गांव स्तर पर पहुंचकर विभिन्न लंबित प्रकरणों का निराकरण करेगा।
ये भी पढे़ें : TI Line Attach Action : फरियादियों से दुर्व्यवहार, शराब तस्करों को संरक्षण व वसूली, टीआई लाइन अटैच
निपटेंगे प्रमुख राजस्व प्रकरण Revenue Camp CG
राजस्व पखवाड़ा (Revenue Camp CG) के तहत ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, नक्शा बंटांकन, व्यपवर्तन तथा वृक्ष कटाई से संबंधित समय-सीमा से बाहर के प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण किया जाएगा। इसके साथ ही फौती नामांतरण, बंटवारा एवं अभिलेख त्रुटि सुधार के मामलों का ऑनलाइन पंजीयन, नोटिस जारी कर सुनवाई और निराकरण भी शिविर स्थल पर ही किया जाएगा।
अभियान (Revenue Camp Solution Drive) के तहत जनहानि, फसल क्षति और पशु हानि से जुड़े आरबीसी 6-4 के प्रकरणों का भी त्वरित निराकरण किया जाएगा। इसके अलावा भू-अर्जन संबंधी मामलों में समय-सीमा का पालन सुनिश्चित किया जाएगा तथा सेवा शुल्क से संबंधित सभी जानकारियों को अद्यतन रखा जाएगा। प्रशासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि भूमिस्वामियों के खातों में आधार, मोबाइल नंबर, जेंडर और किसान किताब से संबंधित प्रविष्टियां शत-प्रतिशत पूर्ण हों, जिससे रिकॉर्ड की सटीकता बनी रहे।
ये भी पढ़ें : Train Ticket Refund Rules 2026 : रेलवे ने बदले टिकट कैंसिलेशन नियम, अब 8 घंटे पहले तक ही मिलेगा रिफंड
राजस्व अभिलेखों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए (Revenue Camp CG) के दौरान विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें त्रुटिपूर्ण, संदेहास्पद और शून्य रकबा वाले खसरों का निराकरण किया जाएगा। शिविरों में बी-1, खसरा और किसान किताब से जुड़े आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। वहीं आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के लिए प्राप्त आवेदनों का लोक सेवा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
मुनादी से प्रचार, रोजाना होगी मॉनिटरिंग
इस अभियान (Revenue Camp CG) को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने गांव स्तर पर विशेष रणनीति तैयार की है। ग्राम पंचायतों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराई जाएगी, जिससे हर ग्रामीण तक शिविर की जानकारी पहुंचे। साथ ही शिविरों में प्राप्त आवेदनों और उनके निराकरण की दैनिक रिपोर्ट तैयार कर संबंधित कार्यालय को भेजी जाएगी, ताकि पूरे अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग हो सके और लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई संभव हो।
प्रशासन का मानना है कि यह (Revenue Camp Solution Drive) अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की पहुंच को मजबूत करेगा। इससे न केवल राजस्व मामलों का त्वरित समाधान होगा, बल्कि आम नागरिकों के बीच प्रशासन के प्रति विश्वास भी बढ़ेगा और व्यवस्था अधिक पारदर्शी बनेगी।
ये भी पढ़ें : Volkswagen Taigun Facelift Launch : 9 अप्रैल को होगी एंट्री, नए लुक और एडवांस फीचर्स की झलक आई सामने
Discover more from RAJDHANI TIMES
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


