Breaking News

Form 130 ITR Update  :  Form-16 की जगह अब फॉर्म-130, ITR भरने से पहले जान लें नए नियम

Income Tax Rule Change : 1 अप्रैल 2026 से देश में नए आयकर नियम लागू (Form 130 ITR Update)  होने जा रहे हैं, जो सैलरीड क्लास के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आएंगे। इन बदलावों में सबसे अहम है Form-16 की जगह नए फॉर्म-130 का लागू होना। अब कंपनियां या नियोक्ता अपने कर्मचारियों को पारंपरिक Form-16 जारी नहीं करेंगे, बल्कि उसकी जगह नया और अधिक विस्तृत Form-130 प्रदान किया जाएगा। यह बदलाव इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइलिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सटीक और डिजिटल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

क्या है फॉर्म-130  Form 130 ITR Update

अब तक नौकरी करने वाले कर्मचारियों को हर साल Form-16 दिया जाता था, जो TDS (Tax Deducted at Source) का प्रमाण होता था। लेकिन नए नियमों के तहत Form-16 को हटाकर उसकी जगह Form-130 लाया गया है। फॉर्म-130 (Form 130 ITR Update) भी एक TDS सर्टिफिकेट ही होगा, लेकिन इसमें पहले के मुकाबले ज्यादा विस्तृत जानकारी शामिल होगी। इसमें कर्मचारी की सैलरी का पूरा ब्रेकअप, टैक्स कैलकुलेशन, विभिन्न डिडक्शन और TDS/TCS से जुड़ी पूरी जानकारी एक ही जगह उपलब्ध होगी। यह फॉर्म केवल नौकरीपेशा लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि पेंशनभोगियों और उन वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी लागू होगा, जिनकी आय पर TDS कटता है।

कैसे मिलेगा फॉर्म-130

फॉर्म-130 अब मैन्युअल तरीके से नहीं बनाया जाएगा। इसे केवल TRACES पोर्टल के जरिए ही डाउनलोड किया जा सकेगा। यह फॉर्म तभी जारी होगा जब नियोक्ता समय पर TDS रिटर्न फाइल करेगा। यदि कंपनी की ओर से TDS रिटर्न में कोई देरी या गलती होती है, तो कर्मचारियों के ITR फाइलिंग में भी देरी हो सकती है। इसलिए यह जरूरी है कि कर्मचारी अपने नियोक्ता से समय पर सही जानकारी सुनिश्चित करें (Form 130 ITR Update)।

फॉर्म-130 में क्या-क्या होगा

नया फॉर्म-130 पहले से अधिक व्यवस्थित और विस्तृत होगा, जिसमें कई महत्वपूर्ण सेक्शन शामिल होंगे।

Part A : नियोक्ता और कर्मचारी की पूरी जानकारी
Part B : सैलरी और TDS की समरी
Part C : टैक्सेबल इनकम की डिटेल्ड कैलकुलेशन

इससे टैक्सपेयर्स को एक ही दस्तावेज में सभी जरूरी जानकारी मिल जाएगी, जिससे ITR भरना आसान होगा।

अन्य फॉर्म में भी बदलाव Form 130 ITR Update

Form 26AS अब Form 168 के नाम से जाना जाएगा
Form 61A की जगह अब Form 165 लागू होगा
टैक्स ऑडिट के लिए 3CA, 3CB और 3CD की जगह एक नया Form 26 लाया गया है

इन बदलावों का उद्देश्य टैक्स डेटा को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है।

अब मिलेगा प्री-फिल्ड ITR फॉर्म (Form 130 ITR Update)

नए आयकर नियमों के तहत ITR-1 से लेकर ITR-7 तक सभी फॉर्म्स को पूरी तरह से रीडिजाइन किया जाएगा। अब टैक्सपेयर्स को काफी हद तक प्री-फिल्ड (Pre-filled) ITR फॉर्म मिलेगा। इसका मतलब यह है कि आपकी सैलरी, इनकम, टैक्स और डिडक्शन की जानकारी पहले से ही सिस्टम में भरी हुई होगी। आपको केवल उसे वेरिफाई करना होगा। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि गलतियों की संभावना भी काफी कम हो जाएगी।

क्या होंगे इसके फायदे Form 130 ITR Update

ITR फाइलिंग प्रक्रिया होगी आसान
डेटा मैचिंग होगी ज्यादा सटीक
टैक्स रिफंड तेजी से मिलेगा
गलत जानकारी देने पर तुरंत नोटिस जारी हो सकेगा
यह सिस्टम ईमानदार टैक्सपेयर्स के लिए फायदेमंद होगा।
गलत या अधूरी जानकारी देने वालों के लिए सख्त भी साबित हो सकता है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button