Nora Fatehi अपने डांस मूव्स और शानदार फैशन सेंस से फैंस को दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही एक बार फिर अपने ग्लैमरस लुक को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई उनकी तस्वीरों में उनका एलिगेंट और क्लासी अंदाज देखने को मिल रहा है। नोरा फतेही का नया लुक (Nora Fatehi) फैंस के बीच तेजी से पसंद किया जा रहा है।

Nora Fatehi बेज गाउन में दिखा ग्लैमर
तस्वीरों में नोरा फतेही बेज और क्रीम शेड के वेल-फिटेड हाई-नेक गाउन में नजर आ रही हैं। गाउन का फ्लेयर्ड बॉटम उनके पूरे लुक को रॉयल टच दे रहा है। सिंपल और सोबर डिजाइन के साथ उन्होंने मिनिमल ज्वैलरी कैरी की है। गले में पहना एलिगेंट डायमंड नेकपीस उनके आउटफिट को और आकर्षक बना रहा है। बेज गाउन में नोरा फतेही का एलिगेंट अंदाज (Nora Fatehi) सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है।

यह भी पढ़ें : Elephant Herd Attack : नन्हे शावक की मौत से तड़पा झुंड, मां की ममता के बीच रातभर हाथियों का उत्पात, देखें वीडियो
ब्लैक एक्सेसरीज का तड़का
नोरा ने अपने लुक को ब्लैक ट्रेंडी सनग्लासेस और क्लासी ब्लैक हैंडबैग के साथ कम्पलीट किया है। ब्लैक और बेज का यह कॉम्बिनेशन उनके लुक को और स्टाइलिश बना रहा है।
तस्वीरों में वह कभी कॉरिडोर तो कभी सीढ़ियों पर अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। सनग्लासेस और ब्लैक हैंडबैग के साथ नोरा का स्टाइल (Nora Fatehi) खास तौर पर फैंस को पसंद आ रहा है।

बैंग्स हेयरकट ने बढ़ाई खूबसूरती
नोरा ने अपने बालों को ओपन रखा है और बैंग्स कट हेयरस्टाइल कैरी किया है। इस हेयरस्टाइल ने उनके पूरे लुक को मॉडर्न और ग्लैमरस बना दिया है। उनका मेकअप भी लुक के साथ बैलेंस्ड नजर आ रहा है। नोरा का बैंग्स हेयरस्टाइल और ग्लैमरस अवतार (Nora Fatehi) उनकी तस्वीरों में खूब जंच रहा है।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Police Transfer : 21 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, 15 अधिकारियों को नई पदस्थापना

फैंस हुए दीवाने
नोरा के इस नए लुक की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। फैंस उनके फैशन सेंस और स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स उनके इस रॉयल और सिजलिंग अंदाज को बेहद पसंद कर रहे हैं।

ग्लैमरस आउटफिट से लेकर एक्सेसरीज और हेयरस्टाइल तक, नोरा ने अपने पूरे लुक को काफी स्टाइलिश रखा है। नोरा फतेही का ग्लैमरस अवतार (Nora Fatehi) सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।
यह भी पढ़ें : Sarangarh Veterinary Hospital Demand : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आधुनिक जिला स्तरीय पशु चिकित्सालय की मांग
हर लुक में अलग अंदाज
नोरा फतेही अक्सर अपने फैशन एक्सपेरिमेंट्स से फैंस का ध्यान खींचती हैं। इस बार भी उनका बेज गाउन, ब्लैक सनग्लासेस और हैंडबैग का कॉम्बिनेशन चर्चा में है। उनकी तस्वीरों में ग्लैमर के साथ-साथ क्लासी फैशन का टच भी नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें : Sarangarh Municipal Corporation Demand : सारंगढ़ को नगर निगम बनाने की उठी मांग, सरिता ने साव को लिखा पत्र












