रोजगार मेला (Gariaband Rojgar Mela) में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए 354 पदों पर भर्ती का अवसर मिलेगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र गरियाबंद की ओर से 11 सितंबर, शुक्रवार को कार्यालय परिसर में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलने वाले मेले में निजी क्षेत्र की दो कंपनियां सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, असिस्टेंट सुपरवाइजर, मार्केटिंग, कंप्यूटर ऑपरेटर, फील्ड ऑफिसर और कलेक्शन ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी।
8वीं से स्नातकोत्तर तक के युवाओं को मौका
जिला रोजगार अधिकारी अंजुम अफरोज ने बताया कि रोजगार मेले (Gariaband Rojgar Mela) में 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, पीजीडीसीए और स्नातकोत्तर उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो के अलावा शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता की अंकसूची और प्रमाण पत्र की मूल प्रति तथा छायाप्रति लानी होगी।
यह भी पढ़ें :Sarangarh Bilaigarh Collector School Visit : कलेक्टर बनीं शिक्षक, बच्चों से पढ़वाया अंग्रेजी पाठ और पूछे पहाड़े
Gariaband Rojgar Mela दो निजी कंपनियां करेंगी भर्ती
रोजगार मेले (Gariaband Rojgar Mela) में अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर और स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर की ओर से भर्ती की जाएगी। सिक्योरिटी से लेकर फाइनेंस, मार्केटिंग और कंप्यूटर से जुड़े पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। कुल 354 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया मेले में होगी।
यह भी पढ़ें :Akanksha Puri : बिकिनी में आकांक्षा पुरी का ग्लैमरस अंदाज, टोंड फिगर पर फिदा हुए फैंस
ऑनलाइन पंजीयन के बाद ही मिलेगा प्रवेश
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य है। इसके लिए अधिकृत ई-रोजगार पोर्टल अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से पंजीयन किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को पंजीयन के बाद निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा।
यह भी पढ़ें :Chahat Khanna Bikini Look : 40 की उम्र में चाहत खन्ना का बोल्ड अंदाज, Beach पर बिखेरा जलवा
सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मेला
रोजगार मेला 11 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गरियाबंद के कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। विभाग ने पात्र और इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है।
यह भी पढ़ें : Shweta Tiwari Bold Look : 45 की उम्र में श्वेता तिवारी का ब्लैक ड्रेस में किलर लुक
भर्ती की जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
रोजगार मेला और भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गरियाबंद के कार्यालयीन दूरभाष 07706-241269 और मोबाइल 93295-59607 पर संपर्क किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें :Neha Malik Black Dress : ब्लैक ड्रेस में नेहा मलिक ने ढाया कहर, बोल्ड लुक देखकर फैंस के छूटे पसीने
इन पदों पर होगी भर्ती Gariaband Rojgar Mela
- सिक्योरिटी गार्ड
- सिक्योरिटी सुपरवाइजर
- असिस्टेंट सुपरवाइजर
- मार्केटिंग
- कंप्यूटर ऑपरेटर
- फील्ड ऑफिसर
- कलेक्शन ऑफिसर











