Trisha Krishnan Saree Look : CM विजय के कार्यक्रम में मां की साड़ी पहनकर पहुंचीं तृषा, खुद किया मेकअप
तमिल सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan Saree Look) अपने सादगी भरे ट्रेडिशनल लुक को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वह मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं।

कार्यक्रम में तृषा ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। खास बात यह है कि यह साड़ी किसी डिजाइनर की नहीं, बल्कि उनकी मां की है।
यह भी पढ़ें : Rishabh Pant’s Records : एक छक्के से पंत ने गेल-गिलक्रिस्ट को पछाड़ा, रचा नया इतिहास
मां की साड़ी ने बनाया लुक खास
तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan Saree Look) ने कार्यक्रम के बाद सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने जो पीली साड़ी पहनी थी, वह उनकी मां की है। यही वजह है कि यह साड़ी उनके लिए बेहद खास है। मां की साड़ी को तृषा ने हरे रंग के ब्लाउज के साथ पहना और बेहद सादगी भरा अंदाज अपनाया।

यह भी पढ़ें : Russia Ukraine War : यूक्रेन का रूस पर सबसे बड़ा ड्रोन अटैक, मिसाइल फैक्ट्री स्वाहा

खुद किया अपना मेकअप
तृषा (Trisha Krishnan Saree Look) ने अपने पूरे लुक को खुद तैयार किया। उन्होंने भारी मेकअप के बजाय हल्का मेकअप चुना। आंखों में काजल, कानों में झुमके, हाथों में कंगन और बालों में गजरे ने उनके देसी लुक को और खूबसूरत बना दिया। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह भी बताया कि उन्होंने अपना मेकअप खुद किया था।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
तस्वीरों में तृषा (Trisha Krishnan Saree Look) कभी कैमरे के सामने पोज देती नजर आईं तो कभी गजरे और झुमकों को फ्लॉन्ट करती दिखीं। कुछ तस्वीरों में वह आईने के सामने तैयार होती हुई भी नजर आईं। उनका नेचुरल अंदाज फैंस को काफी पसंद आया।

यह भी पढ़ें : Job Fair 2026 : 10वीं-12वीं वालों के लिए खुला नौकरी का रास्ता, 117 पदों पर सीधी भर्ती

Trisha Krishnan Saree Look फैंस ने जमकर की तारीफ
तृषा की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस और सेलेब्स ने उनकी जमकर तारीफ की। लोगों ने उनके ट्रेडिशनल लुक को पसंद करते हुए उन्हें गॉर्जियस बताया। 43 साल की तृषा के लुक और खूबसूरती की भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई।

इन फिल्मों में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो तृषा कृष्णन के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। ‘करुप्पू’ के बाद वह चिरंजीवी के साथ ‘विश्वंभरा’ में नजर आएंगी। इसके अलावा भी उनके कई फिल्म प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं, जिनका फैंस को इंतजार है।












