Parliament Monsoon Session : हंगामे के बीच संसद में आज पेश होंगे अहम बिल, विपक्ष का विरोध जारी
मानसून सत्र के तीसरे सप्ताह में आज टैक्सेशन संशोधन विधेयक समेत कई अहम मुद्दों पर संसद में चर्चा, विपक्ष विभिन्न मुद्दों को लेकर लगातार हमलावर।
संसद के मानसून सत्र (Parliament Monsoon Session) का तीसरा सप्ताह भी हंगामे के साथ जारी है। मंगलवार को लोकसभा और राज्यसभा में कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाने हैं। इस बीच छात्रों के मुद्दे, चढ़ावा चोरी और अन्य मामलों को लेकर विपक्ष का विरोध-प्रदर्शन जारी है। सदन की कार्यवाही के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक होने के आसार हैं।
पेश होगा टैक्सेशन संशोधन विधेयक
Parliament Monsoon Session केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में टैक्सेशन एंड अदर लाज (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश करेंगी। इस विधेयक के जरिए पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट, 2007, आयकर अधिनियम, 2025 और वित्त अधिनियम, 2026 में संशोधन का प्रस्ताव रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें : Shashank Singh News : आईपीएल में पंजाब के लिए खेलने वाले शशांक ने छोड़ा छत्तीसगढ़, सीएससीएस पर लगाए गंभीर आरोप
हरियाणा को कामनवेल्थ गेम्स की मेजबानी देने की मांग
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 2026 कामनवेल्थ गेम्स में भारत के 13 स्वर्ण पदकों में से 7 हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। उन्होंने मांग की कि यदि भारत को 2030 कामनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिलती है तो हरियाणा को सह-मेजबान बनाया जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ‘खेलो इंडिया’ योजना में हरियाणा को अपेक्षाकृत कम बजट मिला है।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Raipur Six Lane : बिलासपुर-रायपुर मार्ग होगा सिक्स लेन, आर्थिक कारिडोर से जुड़ेगा 2000 करोड़ का प्रोजेक्ट
मनीष तिवारी ने दिया कार्यस्थगन प्रस्ताव
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा (Parliament Monsoon Session) में नए दल-बदल विरोधी कानून (Anti-Defection Law) पर चर्चा कराने के लिए कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया है। उन्होंने मांग की कि सदन की नियमित कार्यवाही रोककर इस विषय पर विस्तृत चर्चा कराई जाए, ताकि इसके संवैधानिक और राजनीतिक प्रभावों पर विचार किया जा सके।
यह भी पढ़ें : Brinjal Farming Success : धान छोड़ ग्राफ्टेड बैंगन की खेती अपनाई, अब बढ़ी आय और बेटे को ICAR में दिलाई पढ़ाई
पहले दो सप्ताह भी रहे हंगामेदार Parliament Monsoon Session
मानसून सत्र (Parliament Monsoon Session) का पहला सप्ताह लगभग पूरी तरह हंगामे की भेंट चढ़ गया था। दूसरे सप्ताह में लोकसभा से तीन और राज्यसभा से दो विधेयक पारित हुए। सोमवार को भी विपक्ष के विरोध के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी थी। ऐसे में आज भी संसद में तीखी बहस और हंगामे के आसार बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें : Drip Irrigation Tomato Farming : टमाटर-गोभी की खेती में आधी हुई लागत, मुनाफा देख किसान भी हैरान




