Dharamjaigarh Double Murder Case : 72 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, रूबी की सूंघने की ताकत से पकड़े गए दो भाई

5 Min Read
Dharamjaigarh Double Murder Case

ग्राम क्रोंधा देवमारीडांड में दंपति की निर्मम हत्या (Dharamjaigarh Double Murder Case) कर शव जलाने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में पुलिस डाग रूबी, एफएसएल टीम और वैज्ञानिक जांच की अहम भूमिका रही। पुलिस ने वर्षों पुराने भूमि विवाद के चलते हत्या करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

 

रायगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव, एफएसएल टीम, डाग स्क्वाड तथा धरमजयगढ़, कापू और रैरूमाखुर्द पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले की गहन जांच की। वैज्ञानिक साक्ष्यों और लगातार पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

 

घर के भीतर मिले थे जले हुए शव

15 जुलाई को धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम क्रोंधा निवासी 65 वर्षीय मंगल राठिया और उनकी 55 वर्षीय पत्नी पुनाई बाई राठिया के घर से धुआं निकलने की सूचना मिली थी। मृतक (Dharamjaigarh Double Murder Case) के यहां काम करने वाले रामलाल चौहान सुबह काम पर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर एक कमरे में दोनों पति-पत्नी के जले हुए शव पड़े थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम और प्रारंभिक जांच में हत्या के बाद शव जलाकर साक्ष्य मिटाने की आशंका सामने आई। इसके बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

 

डाग रूबी ने खोला ब्लाइंड मर्डर का राज

घटनास्थल पर हत्या (Dharamjaigarh Double Murder Case) में प्रयुक्त टांगी बरामद हुई। पुलिस डाग रूबी को टांगी की गंध सूंघाई गई, जिसके बाद उसने सीधे श्यामलाल राठिया की ओर संकेत किया। समानांतर जांच में पुलिस को यह भी पता चला कि मृतक और श्यामलाल के परिवार के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा था। डॉग स्क्वॉड के संकेत, एफएसएल रिपोर्ट, ह्यूमन इंटेलिजेंस और वैज्ञानिक पूछताछ के आधार पर पुलिस ने श्यामलाल राठिया और उसके भाई जीवनलाल राठिया को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने हत्या की पूरी साजिश कबूल कर ली।

13 साल पुराने जमीन विवाद में ली जान

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2013 में उन्होंने एक जमीन खरीदी थी, लेकिन बाद में उसी जमीन को मूल विक्रेता ने अधिक कीमत पर मंगल राठिया को बेच दिया। समझौते के तहत आरोपियों को उनकी रकम वापस मिल गई थी, लेकिन मंगल राठिया द्वारा उसी जमीन पर मकान बनाकर खेती करने से दोनों भाइयों के मन में लगातार रंजिश बनी रही। इसी दुश्मनी का बदला लेने के लिए दोनों ने हत्या (Dharamjaigarh Double Murder Case) की योजना बनाई।

टांगी से हत्या, फिर शव और घर में लगाई आग

14 जुलाई की रात दोनों आरोपी (Dharamjaigarh Double Murder Case) टांगी लेकर मंगल राठिया के घर पहुंचे। दरवाजा खुलते ही मंगल राठिया पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। शोर सुनकर बाहर आई पत्नी पुनाई बाई को भी टांगी से मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद हत्या को हादसा साबित करने के उद्देश्य से दोनों शवों पर कपड़े, सोफा कवर और अन्य सामान डालकर आग लगा दी। आरोपियों ने घर के दो कमरों में भी आग लगाई ताकि पूरा मामला दुर्घटना जैसा दिखाई दे। हत्या में प्रयुक्त टांगी घटनास्थल पर ही छोड़कर दोनों फरार हो गए।

 

Dharamjaigarh Double Murder Case दोनों भेजे गए जेल

पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर हत्या (Dharamjaigarh Double Murder Case) में प्रयुक्त टांगी तथा घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद कर जब्त कर लिए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 32 वर्षीय श्यामलाल राठिया और 48 वर्षीय जीवनलाल राठिया, दोनों निवासी ग्राम क्रोंधा, थाना धरमजयगढ़ के रूप में हुई है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

 

 


Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading