छत्तीसगढ़

Board Result 2026 : इस दिन जारी होगा छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट

CG Board 10th 12th Result : बोर्ड परीक्षाओं (Board Result 2026) के नतीजों का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। 10वीं और 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन तेज गति से जारी है और अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है।

मंडल से जुड़े सूत्रों का कहना है कि करीब 90 प्रतिशत कापियों की जांच पूरी कर ली गई है, जबकि शेष मूल्यांकन भी तेजी से निपटाया जा रहा है (Board Result 2026)। प्रक्रिया इसी रफ्तार से चलती रही तो पांच मई के आसपास परिणाम घोषित किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इस वर्ष 10वीं में लगभग 3.21 लाख और 12वीं में करीब 2.45 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे ।

मूल्यांकन कार्य समय पर पूरा करने के लिए प्रदेश के अलग-अलग केंद्रों में शिक्षकों को लगाया गया है। इसी बीच 14 मार्च को 12वीं हिंदी प्रश्नपत्र लीक होने से स्थिति कुछ समय के लिए प्रभावित हुई थी, जिसके बाद मंडल को 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

इसके बावजूद मूल्यांकन की गति बनाए रखी गई और कई जिलों में हिंदी विषय की कापियों की जांच पूरी कर ली गई है (Board Result 2026)। अधिकारियों के मुताबिक परिणाम तैयार करने का काम भी समानांतर रूप से जारी है, ताकि घोषणा में देरी न हो ।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

जून में होगी दूसरी परीक्षा Board Result 2026

राज्य में पिछले सत्र से बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जा रही हैं। ऐसे में पहले चरण का रिजल्ट जल्दी जारी करना मंडल की प्राथमिकता बन गया है (Board Result 2026)। जून में प्रस्तावित दूसरी परीक्षा को देखते हुए समय पर परिणाम जारी करना जरूरी माना जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को अगली तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में परिणाम पहले ही घोषित किए जा चुके हैं। इसी कारण छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल भी तय समय सीमा में परिणाम जारी करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है (Board Result 2026)।

पांचवीं-आठवीं का परिणाम इसी माह

कक्षा पांचवीं और आठवीं की परीक्षाओं (Board Result 2026) की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी लगभग समाप्ति पर है। परीक्षा खत्म होने के बाद ही शिक्षकों को जांच कार्य सौंप दिया गया था, जिसके चलते अधिकांश स्कूलों में कापियां जांच ली गई हैं। अब अंकसूची तैयार करने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है (Board Result 2026)।

संभावना जताई जा रही है कि इन कक्षाओं का परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा। असफल विद्यार्थियों के लिए पुनः परीक्षा आयोजित करने की तैयारी भी की जा रही है। माशिमं का कहना है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और तय समय-सीमा में पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है (Board Result 2026)।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button