Tag: chhattisgarh news

  • Sarangarh News : रायपुर से सारंगढ़ फोरलेन सड़क को भटगांव से बाईपास में बनवाने की मांग

    Sarangarh News : रायपुर से सारंगढ़ फोरलेन सड़क को भटगांव से बाईपास में बनवाने की मांग

    Sarangarh News : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ (Sarangarh News) कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिला अधिकारियों की उपस्थिति में जिले के नागरिकों से जनदर्शन में आवेदन के माध्यम से उनकी मांग, शिकायत से रूबरू हुए। कलेक्टर को मिले आवेदन में खाता बटवारा, अतिक्रमण हटाने, जबरन फसल बोए, रायपुर से सारंगढ़ फोरलेन वाली सड़क को भटगांव से बाईपास में बनवाने आदि के लिए आवेदन प्राप्त हुए।

    इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 11 आवेदन, बरमकेला ब्लाक के ग्राम मारोदरहा से शौचालय निर्माण के लिए 7 आवेदन, पेंशन का 1 आवेदन, मचगोढा से 1 आवेदन, राशन कार्ड में नाम जुड़वाने, नया राशन कार्ड बनवाने, अंत्योदय राशन कार्ड, जीवित व्यक्ति को मृत किया गया उसे जीवित करने आदि से संबंधित 9 आवेदन, भूमिहीन मजदूर कल्याण योजना से संबंधित आवेदन बरमकेला ब्लाक के ग्राम नावांपाली से 4 आवेदन, विष्णुपाली से 2 आवेदन, मारोदरहा से 1 और बोईरडीह से 1 आवेदन प्राप्त हुए। इसी प्रकार महतारी वंदन योजना से लाभ लेने के लिए बरमकेला ब्लाक के ग्राम झनकपुर से 3 आवेदन प्राप्त हुए।

    रोड चौड़ीकरण करवाने की मांग Sarangarh News

    कलेक्टर को मिले आवेदन में ग्राम बालपुर की घटना, पुत्र के सांप काटने से मृत्यु के बाद बहु मायके में है और आपदा राशि के लिए आवेदन प्रस्तुत की है, जिसके विरुद्ध में पिता ने आवेदन दिया है कि बहू, पुत्र के मृत्यु के बाद से ससुराल पक्ष से कोई वास्ता नहीं रख रही है, इसलिए आपदा राशि पिता को दी जाए। सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत उलखर के सरपंच एवं अन्य साथियों ने में रोड के किनारे से 5 फीट चौड़ीकरण करवाने कलेक्टर को आवेदन दिए हैं जिसमें चार व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण कार्य रुका हुआ है जिसे अतिक्रमण हटाने के लिए आवेदन दिया है ठीक इसके विपरीत, ग्राम उलखर के 3 व्यक्तियों ने सड़क चौड़ीकरण से मकान की रक्षा करने के लिए कलेक्टर को आवेदन दिया है।

  • Teacher Suspension : बुक डिलीवरी के 4 दिन बाद भी नहीं बंटीं किताबें, संकुल समन्वयक निलंबित

    Teacher Suspension : बुक डिलीवरी के 4 दिन बाद भी नहीं बंटीं किताबें, संकुल समन्वयक निलंबित

    संजय चौधरी, Education Department Chhattisgarh : शिक्षा विभाग के बुक स्कैनिंग कार्य में (Teacher Suspension) लापरवाही बरतने के आरोप में संकुल समन्वयक मनबोध नंद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। रायपुर संभागीय संयुक्त संचालक राकेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर सहायक संचालक उषा किरण खलखो और सुरेखा थानथराट ने संकुल केंद्र भूकेल का आकस्मिक निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान मनबोध नंद, जो मूल रूप से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पौसरा (विकासखंड बसना, महासमुंद) में पदस्थ शिक्षक हैं, से पूछताछ में यह सामने आया कि उन्होंने पुस्तक वितरण में चार दिनों की देरी की और 8 विद्यालयों में अब तक स्कैनिंग कार्य शुरू ही नहीं हुआ है।

    साथ ही, 25 जून को आयोजित ऑनलाइन समीक्षा बैठक में भी वे अनुपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि पाठ्यपुस्तकों की डिलीवरी 21 जून को प्राप्त हो चुकी थी, लेकिन वितरण 25 जून को किया गया। यह देरी, विभागीय दिशा-निर्देशों की अवहेलना और स्कैनिंग कार्य में निष्क्रियता को गंभीर कदाचार और अनुशासनहीनता की श्रेणी में पाया गया।

    धमतरी जिले में किया गया अटैच (Teacher Suspension)

    इन सभी कृत्यों को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-03 के प्रतिकूल मानते हुए, संभागीय संयुक्त संचालक ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक की रिपोर्ट के आधार पर मनबोध नंद को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम-9(1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित (Teacher Suspension) कर दिया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा और उनका मुख्यालय अब कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी मगरलोड, जिला धमतरी नियत किया गया है।

    ये भी पढ़े : Education Contact Center : अब गांवों तक पहुंचेगी कॉलेज की पढ़ाई, छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में खुलेंगे 10 हजार शिक्षा संपर्क केंद्र

     

  • Police-Naxalite Encounter in Sukma : सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में दो नक्सलियों को मार गिराया, भारी मात्रा में हथियार बरामद

    Police-Naxalite Encounter in Sukma : सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में दो नक्सलियों को मार गिराया, भारी मात्रा में हथियार बरामद

    Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में (Police-Naxalite Encounter in Sukma) सुरक्षा बलों  को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के कुकानार थाना क्षेत्र के पुसगुन्ना जंगल में पुलिस और डीआरजी के जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। इनमें एक 5 लाख रुपये का इनामी नक्सली और एक महिला नक्सली शामिल हैं। जवानों ने नक्सलियों के शव और उनके हथियार भी बरामद कर लिए हैं। इस क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुकमा डीआरजी और पुलिस (Police-Naxalite Encounter in Sukma)को नक्सल समूह की उपस्थिति की सूचना मिली थी, जिसके बाद जवानों को सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया। जब जवान दोपहर में उस स्थान पर पहुंचे, तो नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी।

    5 लाख रुपये का इनाम वाला नक्सली ढेर (Police-Naxalite Encounter in Sukma)

    नक्सलियों की फायरिंग का पुलिस और डीआरजी की संयुक्त टीम ने प्रभावी जवाब दिया। इस मुठभेड़ में पेडारस एलओएस (स्थानीय संगठन स्क्वाड) का कमांडर बमन मारा गया, जिसके सिर पर 5 लाख रुपये का इनाम था। वहीं, मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

    पुलिस ने मौके से एक इंसास राइफल, एक 12 बोर राइफल, अन्य हथियार, गोलाबारूद और विस्फोटक बरामद किए हैं। हालांकि, नक्सली घने जंगलों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

    सीएम साय ने सुरक्षाबलों की सराहना की

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों की हालिया सफलता पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबल के जवान नक्सलवाद (Police-Naxalite Encounter in Sukma) के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ाई कर रहे हैं। नक्सलवाद के खिलाफ यह उपलब्धि सुरक्षा बलों के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। राज्य सरकार नक्सलवाद के समाप्ति के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और जवानों को हर संभव सहायता और सहयोग प्रदान किया जाएगा।

  • CM Choupal : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में लगेगी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की चौपाल!

    CM Choupal : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में लगेगी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की चौपाल!

    Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में 5 मई से ‘सुशासन तिहार’(CM Choupal) के तीसरे चरण की शुरुआत हो रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आकस्मिक और गोपनीय दौरे पर निकल रहे हैं। वे किसी भी जिले या गांव में बिना पूर्व सूचना के पहुंच सकते हैं।

    गुरुवार को नक्सल प्रभावित बस्तर, दंतेवाड़ा जिले के दौरे के बाद आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Dev Sai) का हेलीकाप्टर राजनांदंगांव जिले में लैंड (CM Choupal) हो सकता है। दरअसल, सीएम के कार्यक्रम को लेकर कोई प्रोटोकाल जारी नहीं हुआ है, लेकिन मोतीपुर गांव में इसकी तैयारी शुरू हो गई है।

    बिना पूर्व सूचना के राजनांदगांव जिले के मोतीपुर में सुशासन चौपाल लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। दोपहर 12 बजे सीएम साय के आने की सूचना है।

    दरअसल, छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह के दौरे को लेकर प्रोटोकाल जारी हुआ है। वे आज 16 मई को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष सुबह 11 बजे स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे।

    विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 1 बजे से दोपहर 2 बजे तक नगर पालिक निगम राजनांदगांव के मोतीपुर (CM Choupal) में सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 2 बजे मोतीपुर से प्रस्थान कर दोपहर 2.10 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेगें एवं समय आरक्षित रहेगा। वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में रात्रि विश्राम करेंगे।

     

    विस अध्यक्ष के दौरे को देखते हुए सीएम के जन चौपाल (CM Choupal) लगाने की भी चर्चा है। इसके लिए राजनांदगांव जिला प्रशासन ने पहले ही तैयारी शुरू कर दी है। सीएम चौपाल में ग्रामीण मुख्यमंत्री से सीधे संवाद कर सकेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री भी मोतीपुर और राजनांदगांव की जनता के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दे सकते हैं।

     

     

     

  • CM Surprise Visit 2025 : सीएम विष्णु देव साय का सरप्राइज दौरा शुरू! किसी भी जिले में उतर सकता है हेलीकॉप्टर

    CM Surprise Visit 2025 : सीएम विष्णु देव साय का सरप्राइज दौरा शुरू! किसी भी जिले में उतर सकता है हेलीकॉप्टर

    Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से प्रदेश के आकस्मिक दौरे (CM Surprise Visit 2025) पर निकल रहे हैं। इस दौरान उनका हेलीकॉप्टर किसी भी जिले में अचानक उतर सकता है। मुख्यमंत्री ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे और सीधे संवाद के माध्यम से आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

    यह दौरा ‘Good Governance Festival’ यानी सुशासन तिहार के तीसरे चरण का हिस्सा है, जिसमें मुख्यमंत्री स्वयं ग्राउंड पर फीडबैक (CM Surprise Visit 2025) लेंगे। वह गांवों में जाकर योजनाओं के कार्यान्वयन की वास्तविक समय में निगरानी करेंगे और जरूरतमंदों को मौके पर समाधान प्रदान करेंगे।

    मुख्यमंत्री का उद्देश्य योजनाओं का प्रभाव विश्लेषण करना और लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है। यह पहल न केवल प्रशासन को अधिक पारदर्शी बनाएगी, बल्कि लोगों का विश्वास भी मजबूत करेगी।

    31 मई तक लगेगा पूरे प्रदेश में शिविर (CM Surprise Visit 2025)

    सुशासन तिहार के अंतर्गत 31 मई तक राज्यभर में ‘Samadhan Shivir’ आयोजित किए जा रहे हैं, जहां आम नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। सीएम का यह दौरा न केवल प्रशासन को एक्टिव मोड में लाएगा, बल्कि यह भी तय करेगा कि योजनाओं का लाभ वास्तविक ज़रूरतमंदों तक पहुँच रहा है या नहीं। लोगों से सीधा संवाद कर मुख्यमंत्री जमीनी सच्चाई को जानना चाहते हैं, जिससे भविष्य की नीतियों में और सुधार लाया जा सके।

     

  • IPS Officers Transferred : 5 IG समेत छत्तीसगढ़ के 9 जिलों के एसपी हटाए गए, देखें ट्रांसफर लिस्ट

    IPS Officers Transferred : 5 IG समेत छत्तीसगढ़ के 9 जिलों के एसपी हटाए गए, देखें ट्रांसफर लिस्ट

    20 IPS Officers Transferred In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में गृह विभाग ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव (IPS Officers Transferred) करते हुए 20 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। इसमें 5 आईजी, 1 डीआईजी, 1 एआईजी और 9 जिलों के एसपी शामिल हैं।

    सरगुजा और राजनांदगांव रेंज के आईजी भी बदले गए हैं। नए आदेश के तहत दीपक झा को सरगुजा और अभिषेक शांडिल्य को राजनांदगांव रेंज का आईजी नियुक्त (IPS Officers Transferred) किया गया है।

    जिलों के एसपी स्तर पर भी अहम बदलाव हुए हैं। राजेश अग्रवाल को सरगुजा, विजय अग्रवाल को दुर्ग, भावना गुप्ता को बलौदाबाजार, सूरज सिंह को धमतरी और लक्ष्य शर्मा को खैरागढ़ का नया एसपी बनाया गया है।

    वहीं, आंजनेय वार्ष्णेय को सारंगढ़-बिलाईगढ़ और योगेश पटेल को बालोद का एसपी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा एसआर भगत को गौरेला-पेंड्रा और विजय पांडे को जांजगीर-चांपा का एसपी (IPS Officers Transferred) बनाया गया है।

     

  • IAS Transfer : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 41 IAS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर

    IAS Transfer : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 41 IAS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर

    Chhattisgarh IAS Officers Transferred : छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer) करते हुए 41 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में बिलासपुर, गरियाबंद, रायगढ़, दंतेवाड़ा समेत कई जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है, जबकि कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार के साथ नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

    जारी लिस्ट (IAS Transfer) के अनुसार कुणाल दूदावत को दंतेवाड़ा का नया कलेक्टर बनाया गया है। रायगढ़ जिले की कमान अब मयंक चतुर्वेदी संभालेंगे। वहीं, संजय कन्नौजे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टर होंगे। कोंडागांव का कलेक्टर पद नूपुर राशि पन्ना को सौंपा गया है, जबकि कुंदन कुमार को मुंगेली का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

    इंद्रजीत चंद्रावल को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का कलेक्टर बनाया गया है और संजय अग्रवाल को बिलासपुर जिले की जिम्मेदारी दी गई है। बालोद की कमान दिव्या उमेश मिश्रा को मिली है, जांजगीर जिले के कलेक्टर अब जन्मेजय महोबे होंगे। वहीं, सर्वेश्वर भुरे को राजनांदगांव जिले का कलेक्टर (IAS Transfer) बनाया गया है।

    इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अफसरों को नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां दी गई हैं। बिलासपुर कलेक्टर रहे अवनीश कुमार शरण को गृह निर्माण मंडल का आयुक्त बनाया गया है। रायगढ़ के पूर्व कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का संचालक नियुक्त किया गया है। सारंगढ़ के कलेक्टर धर्मेश साहू अब पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में विशेष सचिव होंगे, जबकि गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का नियंत्रक बनाया गया है।

    दंतेवाड़ा, रायगढ़, बिलासपुर, गरियाबंद समेत कई जिलों के कलेक्टर बदले गए 

    कुणाल दूदावत – कलेक्टर, दंतेवाड़ा
    मयंक चतुर्वेदी – कलेक्टर, रायगढ़
    संजय कन्नौजे – कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़
    नूपुर राशि पन्ना – कलेक्टर, कोंडागांव
    कुंदन कुमार – कलेक्टर, मुंगेली
    इंद्रजीत चंद्रावल – कलेक्टर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
    संजय अग्रवाल – कलेक्टर, बिलासपुर
    दिव्या उमेश मिश्रा – कलेक्टर, बालोद
    जन्मेजय महोबे – कलेक्टर, जांजगीर
    सर्वेश्वर भुरे – कलेक्टर, राजनांदगांव
    अवनीश कुमार शरण – अब आयुक्त, गृह निर्माण मंडल
    कार्तिकेय गोयल – अब संचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति
    धर्मेश साहू – अब विशेष सचिव, पंचायत व ग्रामीण विकास
    दीपक अग्रवाल – अब नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन

  • District Program Officer Suspended : महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा एक्शन, योजनाओं में गड़बड़ी पर अधिकारी पर गिरी गाज

    District Program Officer Suspended : महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा एक्शन, योजनाओं में गड़बड़ी पर अधिकारी पर गिरी गाज

    Chhattisgarh News : महिला एवं बाल विकास विभाग ने बालोद जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी किशन टंडन क्रांति (District Program Officer Suspended) को उनके कर्तव्यों में गंभीर लापरवाही और विभागीय योजनाओं के संचालन में अनियमितताओं के कारण तुरंत निलंबित कर दिया है। इस संबंध में विभाग ने एक आदेश जारी किया है।

    महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 15 अप्रैल को बालोद के दौरे के दौरान सरकारी योजनाओं और आम जनता की सुविधाओं की समीक्षा की, जिसमें कई खामियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान टंडन जिला मुख्यालय से अनुपस्थित पाए गए, जबकि उनसे अपेक्षा की जा रही थी कि वे मंत्री के दौरे के समय उपस्थित रहकर कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी दें।

    निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र पाररास (इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 18/1) में कई गंभीर समस्याएं सामने आईं, जैसे कि फर्जी उपस्थिति का रिकॉर्ड, पोषण ट्रैकर ऐप में अधूरी प्रविष्टियां, सखी वन स्टॉप सेंटर की निष्क्रियता, और करकाभांठ केंद्र में गंदगी। इसके अलावा श्री टंडन पर विभागीय बैठकों में नियमित अनुपस्थिति का भी आरोप लगाया गया है।

    इन सभी खामियों को गंभीरता से लेते हुए मंत्री राजवाड़े ने समीक्षा बैठक में नाराजगी व्यक्त की और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके परिणामस्वरूप किशन टंडन को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत निलंबित (District Program Officer Suspended) कर दिया गया है और उन्हें निलंबन अवधि के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग, बिलासपुर में स्थानांतरित किया गया है। इस दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता भी दिया जाएगा।

  • CM Vishnu Deo : जमानत पर घूम रहे भ्रष्टाचारी सड़क पर नौटंकी कर रहे हैं : सीएम विष्णु देव साय”

    CM Vishnu Deo : जमानत पर घूम रहे भ्रष्टाचारी सड़क पर नौटंकी कर रहे हैं : सीएम विष्णु देव साय”

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo) ने नेशनल हेराल्ड घोटाले पर कांग्रेस और गांधी परिवार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “करप्शन और कांग्रेस अब अलग-अलग शब्द नहीं रहे, बल्कि एक-दूसरे के पर्याय बन चुके हैं।”

    मुख्यमंत्री साय (CM Vishnu Deo) ने तीखे शब्दों में कहा कि जिस तरह से नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने चार्जशीट दाखिल कर कांग्रेस नेताओं की गहरी संलिप्तता को उजागर किया है, उससे कांग्रेस का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है।

    CM साय ने कहा कि “जिनके दामन पर दाग हैं, वही आज सड़कों पर ड्रामा कर रहे हैं। अगर गांधी परिवार के पास सफाई में कुछ होता, तो वे कोर्ट में लड़ते, न कि भीड़ के बल पर कानून को ठेंगा दिखाने की कोशिश करते।”

    साय (CM Vishnu Deo) ने जोर देकर कहा कि गांधी परिवार को यह समझना चाहिए कि भारत में कानून सर्वोपरि है, और कोई भी इससे ऊपर नहीं। उन्होंने कहा, “नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार जमानत पर है, और अब उन्हें कानून का सामना करना चाहिए, न कि सस्ती राजनीति के जरिए सहानुभूति बटोरने का प्रयास करना चाहिए।”

    मुख्यमंत्री (CM Vishnu Deo) ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि एजेंसियों की जांच में रोड़े अटकाना और जनता को गुमराह करना उनकी आदत बन गई है, लेकिन अब देश की जनता सब कुछ समझ चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि न्याय का रास्ता तय होगा और दोषियों को उनके अपराधों की सजा जरूर मिलेगी।

     

  • Inclusive livelihood Scheme : छत्तीसगढ़ में समावेशी आजीविका योजना का शुभारंभ, जानिए क्या है योजना और किसे मिलेगा लाभ

    Inclusive livelihood Scheme : छत्तीसगढ़ में समावेशी आजीविका योजना का शुभारंभ, जानिए क्या है योजना और किसे मिलेगा लाभ

    Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के जशपुर और कबीरधाम (Inclusive livelihood Scheme)  जिलों के पांच विकासखंडों में गरीबी उन्मूलन के लिए आज छत्तीसगढ़ समावेशी आजीविका योजना का शुभारंभकिया गया।

    यह कार्यक्रम नया रायपुर के होटल मेफेयर में आयोजित किया गया, जिसमें 5000 अत्यंत गरीब परिवारों को अगले तीन वर्षों में प्रशिक्षण, विशेष कार्ययोजनाएं और सरकारी योजनाओं के माध्यम से स्थायी आजीविका से जोड़ा जाएगा। इससे इन परिवारों की आय में वृद्धि होगी और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

    इस कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (Inclusive livelihood Scheme) ‘बिहान’ और बीआरएसी इंटरनेशनल के बीच तीन साल के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्रालय की संयुक्त सचिव स्मृति शरण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह, मिशन संचालक जयश्री जैन उपस्थित थे।

    इसके अलावा बीआरएसी इंटरनेशनल की कंट्री हेड श्वेता एस. बैनर्जी सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि और विशिष्ट पिछड़ी जनजाति की महिलाएं उपस्थित थीं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य अत्यंत गरीब परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, उनकी आय बढ़ाना और खाद्य-पोषण व्यवहार में सुधार लाना है।