Tag: chhattisgarh news

  • New Smart Industrial Parks : छत्तीसगढ़ बना उद्योगों का हॉटस्पॉट, जल्द शुरू होंगे चार स्मार्ट औद्योगिक पार्क

    New Smart Industrial Parks : छत्तीसगढ़ बना उद्योगों का हॉटस्पॉट, जल्द शुरू होंगे चार स्मार्ट औद्योगिक पार्क

    Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (New Smart Industrial Parks) के नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने आज उद्योग भवन, रायपुर में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में राज्य में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य को अब तक 4.50 लाख करोड़ रुपए के निवेश (New Smart Industrial Parks) प्रस्ताव मिल चुके हैं, जो छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चार नए स्मार्ट औद्योगिक पार्क की स्थापना की घोषणा की। इन परियोजनाओं पर कुल 445 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

    इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, ग्राम पटेवा, राजनांदगांव (322 एकड़) – 350 करोड़

    स्पेश मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, ग्राम बिजेतला, राजनांदगांव (50 एकड़) – 25 करोड़

    रेडीमेड गारमेंट पार्क, नवा रायपुर (20 एकड़) – 30 करोड़

    फर्नीचर क्लस्टर, नवा रायपुर (30 एकड़) – 40 करोड़

    ये सेक्टर आधारित औद्योगिक पार्क (New Smart Industrial Parks) एक ही परिसर में उद्योगों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेंगे। राज्य की नई औद्योगिक नीति और खनिज, जल व ऊर्जा संसाधनों की प्रचुरता से प्रदेश को निवेश के लिए एक आदर्श गंतव्य बनाया जा रहा है। इस अवसर पर राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री, सांसद, विधायक व उद्योग जगत के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • National Archery Academy : नवा रायपुर में बनेगी राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी, खिलाड़ियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण

    National Archery Academy : नवा रायपुर में बनेगी राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी, खिलाड़ियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण

    Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ खेल (National Archery Academy) के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई की ओर अग्रसर है। नवा रायपुर अटल नगर में अब राष्ट्रीय स्तर की आधुनिक तीरंदाजी अकादमी की स्थापना होने जा रही है, जिससे राज्य के साथ-साथ देशभर के उभरते तीरंदाजों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी।

    इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण ने लगभग 10.03 एकड़ भूमि का चिन्हांकन किया है। यह भूमि सेक्टर-33 के ग्राम उपरवारा क्षेत्र में स्थित है, जिसका कुल क्षेत्रफल 40,614.216 वर्गमीटर है।

    90 वर्षों की लीज पर खेल विभाग को दी जाएगी जमीन (National Archery Academy)

    उल्लेखनीय है कि यह भूमि 90 वर्षों की लीज पर खेल विभाग को सौंपी जाएगी। अकादमी के निर्माण में एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC) अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत वित्तीय सहयोग प्रदान करेगा।

    प्रस्तावित अकादमी (National Archery Academy) में आउटडोर और वातानुकूलित इनडोर तीरंदाजी रेंज, हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर, छात्रावास तथा अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह अकादमी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को बेहतर ढंग से तैयार करने में सहायक होगी।

    इस पहल से नवा रायपुर न केवल खेलों का हब बनेगा, बल्कि यह देशभर के प्रतिभाशाली तीरंदाजों के लिए प्रशिक्षण और प्रगति का एक केंद्र बनेगा। यह कदम छत्तीसगढ़ को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के साथ-साथ युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने वाला साबित होगा।

  • Ipl Online Betting Gang : पुलिस ने करोड़ों रुपये का क्रिकेट सट्टा खेला रहे 10 आरोपियों को दिल्ली में दबोचा

    Ipl Online Betting Gang : पुलिस ने करोड़ों रुपये का क्रिकेट सट्टा खेला रहे 10 आरोपियों को दिल्ली में दबोचा

    Chhattisgarh News : आईपीएल क्रिकेट सट्टा (Ipl Online Betting Gang) के काले कारोबार पर छत्तीसगढ़ के भाटापारा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के 10 सदस्य दिल्ली से रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए हैं।

    पुलिस ने दिल्ली में छापामार कार्रवाई कर गिरोह (Ipl Online Betting Gang) के ठिकाने से 8 लैपटॉप, 52 एंड्रॉइड मोबाइल, 42 एटीएम कार्ड, 64 बैंक खाते, 22 चेकबुक, 38 हजार रुपये नकद, एक इंटरनेट राउटर, कई मोबाइल चार्जर, इथरनेट और एक्सटेंशन केबल समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं।

    गिरफ्तार आरोपी दिल्ली के दो किराए के फ्लैटों में रहकर ऑनलाइन माध्यम से सट्टा चला रहे थे। वे मोबाइल, लैपटॉप और टीवी के जरिए दो अलग-अलग पैनल बुक से देशभर में बांटी गई लॉगिन आईडी के माध्यम से करोड़ों रुपये का आईपीएल सट्टा संचालित कर रहे थे।

    इस कार्रवाई की शुरुआत 3 अप्रैल को हुई थी, जब भाटापारा के संत रविदास वार्ड में पुलिस ने दो सटोरियों को मोबाइल से सट्टा खिलाते हुए पकड़ा था। उसी दिन सुहेला तिगड्डा में भी सट्टा गतिविधि की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस दिल्ली में गिरोह के मुख्यालय तक पहुंची और वहां से आरोपियों को गिरफ्तार किया।

    आरोपितों से हो रही पूछताछ (Ipl Online Betting Gang)

    सभी आरोपियों को दिल्ली से भाटापारा लाकर पूछताछ की जा रही है। इनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022, आईटी एक्ट की धारा 66, तथा भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके वित्तीय नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है। इस कार्रवाई से ऑनलाइन सट्टा खेल पर एक बड़ा प्रहार माना जा रहा है, और इसके जरिए छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में सक्रिय ऐसे नेटवर्क के कई छोर उजागर होने की उम्मीद है।

     

    गिरफ्तार किए गए आरोपी इस प्रकार हैं (Ipl Online Betting Gang)

    कपिल होतवानी (36) – रायपुर

    पवन कुमार मुंजार (40) – रायपुर

    अंकित चौबे (24) – जांजगीर

    आशीष धरमपाल (31) – बिलासपुर

    आर्यन गुण्डाने (20) – भाटापारा

    अभय साहू (21) – राजनांदगांव

    सत्यम सिंह (22) – उत्तर प्रदेश

    शिवम मिश्रा (24) – रीवा

    हरिओम वलेचा (25) – भाटापारा

    महेश कल्याणी (40) – भाटापारा