सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में थाना सरसीवा, बिलाईगढ़, भटगांव और सालिहा क्षेत्र के बदमाशों की लगाई हाजिरी

सारंगढ़-बिलाईगढ़ 
30.08.2026 एसडीओपी बिलाईगढ़ द्वारा ली गई आदतन गुंडा-बदमाशों, चोरी के अपराधों में पूर्व में संलिप्त आरोपियों की परेड।

थाना सरसीवा, बिलाईगढ़, भटगांव और सालिहा क्षेत्र के बदमाशों की लगाई गई हाजिरी।अभियान के दौरान बिलाईगढ़ अनुभाग क्षेत्र के 30 नामी बदमाश रहे उपस्थित।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के स्पष्ट निर्देश पर जिले भर में गुंडा-बदमाशों तथा चोरी व संपत्ति संबंधी अपराधों में पूर्व में संलिप्त रहे आरोपियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु व्यापक चेकिंग व समझाइश अभियान चलाया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

एसडीओपी बिलाईगढ़ के नेतृत्व में थाना परिसर में परेड

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

एसडीओपी बिलाईगढ़ श्रीमती दीपिका मिंज द्वारा आज दिनांक 30.08.2026 को थाना बिलाईगढ़ परिसर में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बिलाईगढ़ अनुभाग के अंतर्गत आने वाले चार प्रमुख थानों—बिलाईगढ़, सरसीवा, भटगांव और सालिहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत निवास करने वाले आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों, गुंडा-बदमाशों एवं पूर्व में चोरी की घटनाओं में शामिल रहे कुल 30 आरोपियों को थाना परिसर में हाजिर कराया गया।

अपराध से दूर रहने की सख्त हिदायत और कड़ी चेतावनी

इस दौरान सभी 30 बदमाशों की व्यक्तिगत उपस्थिति दर्ज की गई और उनकी वर्तमान दैनिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली गई। उन्होंने सभी को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति पुनः किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, अवैध कारोबार, चोरी अथवा शांति भंग करने के प्रयास में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध पुलिस द्वारा कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नागरिकों से सहयोग की अपील

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अवैध शराब, जुआ-सट्टा या अज्ञात व्यक्तियों की उपस्थिति दिखने पर तुरंत निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। सूचना देने वाले नागरिक की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

थाना प्रभारियों की उपस्थिति

आज के इस विशेष अभियान व परेड के दौरान एसडीओपी बिलाईगढ़ श्रीमती दीपिका मिंज के साथ थाना प्रभारी सरसीवा निरीक्षक स्वराज त्रिपाठी, थाना प्रभारी बिलाईगढ़ निरीक्षक राजेश चंद्रवंशी तथा चौकी प्रभारी बेलादुला सहायक उप-निरीक्षक संजय नायक सहित पुलिस जवान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button