राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव (Raipur Family Death) मिलने से सनसनी फैल गई। संजय नगर इलाके स्थित एक मकान से पति-पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे के शव बरामद हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
बंद घर से मिले पांच शव
पुलिस के मुताबिक मृतकों (Raipur Family Death)की पहचान साजिद अली, उनकी पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पूरा परिवार करीब आठ महीने पहले ही इस मकान में रहने आया था।
Raipur Family Death पड़ोसियों को हुई आशंका
टिकरापारा पुलिस के अनुसार पड़ोसियों ने बताया कि घर का मुख्य गेट शुक्रवार शाम से नहीं खुला था। काफी देर तक कोई गतिविधि नहीं दिखने पर संदेह हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर पांचों के शव मिले।
जहर खाने की आशंका
प्रारंभिक जानकारी में पूरे परिवार द्वारा जहर खाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने मौत (Raipur Family Death) के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आत्महत्या, सामूहिक आत्महत्या और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। फिलहाल किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Discover more from RAJDHANI TIMES
Subscribe to get the latest posts sent to your email.