Prafull Hinge IPL : कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे, जिन्होंने आईपीएल के पहले ही ओवर में झटके 3 विकेट

By admin
2 Min Read
Prafull Hinge IPL

SRH vs RR : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 21वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए डेब्यू करते हुए तेज गेंदबाज (Prafull Hinge IPL) प्रफुल्ल हिंगे ने इतिहास रच दिया। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (RR) की पारी के पहले ही ओवर में तीन विकेट लेकर विपक्षी टीम की शुरुआत पूरी तरह से बिगाड़ दी। इसके साथ ही हिंगे IPL इतिहास में पारी के पहले ओवर में तीन विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे (Prafull Hinge IPL) ने अपनी दूसरी ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। इसके बाद उन्होंने उसी ओवर की चौथी गेंद पर अच्छी फॉर्म में चल रहे ध्रुव जुरेल को भी शून्य पर आउट कर दिया। हिंगे यहीं नहीं रुके और अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को भी आउट कर राजस्थान को बड़ा झटका दे दिया। उन्होंने अपने डेब्यू ओवर में सिर्फ एक रन खर्च करते हुए तीन विकेट झटके।

प्रफुल्ल हिंगे (Prafull Hinge IPL) को इस सीजन पहली बार IPL में खेलने का मौका मिला है। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने नीलामी में 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था। हिंगे तेज गेंदबाज हैं और नई गेंद से स्विंग कराने के लिए जाने जाते हैं। डेब्यू मैच में ही उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे Prafull Hinge IPL

24 वर्षीय प्रफुल्ल हिंगे घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हैं और नागपुर के रहने वाले हैं। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस ने उन्हें ऑक्शन से पहले ट्रायल के लिए बुलाया था। सनराइजर्स की टीम प्रबंधन, जो डेनियल विटोरी की कोचिंग में काम कर रहा है, उन्हें काफी पसंद आया और टीम ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया। हिंगे मीडियम-फास्ट गेंदबाज हैं और अपनी विविधता, लाइन-लेंथ और नई गेंद से असरदार स्पेल डालने के लिए पहचाने जाते हैं।

 

 

 


Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading