IPL Records : आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल टीमें कौन? टॉप-5 में किसका दबदबा

By admin
5 Min Read
IPL Records

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL Records) के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग में हर साल कई बड़े रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। आईपीएल इतिहास में कुछ टीमें ऐसी हैं जो अब तक एक भी ट्रॉफी नहीं जीत सकी हैं, जबकि कुछ फ्रेंचाइजी ऐसी हैं जिन्होंने कई बार खिताब अपने नाम कर इतिहास रचा है। आइए जानते हैं उन पांच टीमों के बारे में जिन्होंने आईपीएल इतिहास (IPL Records) में सबसे ज्यादा सफलता हासिल की है और अपने प्रदर्शन से लीग में अलग पहचान बनाई है।

मुंबई इंडियंस IPL Records

आईपीएल इतिहास (IPL Records) में सबसे सफल टीमों की सूची में पहला स्थान मुंबई इंडियंस (MI) का है। इस फ्रेंचाइजी ने अब तक सबसे ज्यादा 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है और कई सीजन में दमदार प्रदर्शन किया है। मुंबई इंडियंस ने अब तक कुल 277 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 153 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं 124 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। लगातार शानदार प्रदर्शन की वजह से मुंबई इंडियंस को आईपीएल इतिहास (IPL Records) की सबसे मजबूत टीमों में गिना जाता है।

चेन्नई सुपर किंग्स

इस सूची में दूसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का नाम आता है। चेन्नई ने भी 5 बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है और यह टीम भी आईपीएल इतिहास (IPL Records) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में शामिल है। अब तक खेले गए 18 सीजन में से CSK ने 16 सीजन में हिस्सा लिया है। हालांकि इस टीम पर दो साल का बैन भी लगा था। चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 253 मैच खेले हैं, जिनमें से 142 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं 109 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा, जबकि 2 मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहे।

कोलकाता नाइट राइडर्स

आईपीएल इतिहास (IPL Records) में तीसरे स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का नाम आता है। इस टीम ने अब तक 3 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है और कई बार प्लेऑफ में भी जगह बनाई है। कोलकाता ने आईपीएल में कुल 256 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 136 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं 127 मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी है, जबकि 2 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। अपने संतुलित प्रदर्शन के कारण KKR को आईपीएल इतिहास (IPL Records) की मजबूत टीमों में गिना जाता है।

ये भी पढ़े : Land Dispute : 12 साल से जमीन के लिए लड़ाई, हाईटेंशन खंभे पर चढ़ा ग्रामीण

IPL Records रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए आईपीएल ट्रॉफी जीतने का इंतजार काफी लंबा रहा। इस टीम को अपना पहला खिताब जीतने के लिए करीब 18 साल का इंतजार करना पड़ा। हालांकि जीत के आंकड़ों की बात करें तो टीम का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है और आईपीएल इतिहास (IPL Records) में RCB का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय माना जाता है। टीम ने अब तक 271 मैच खेले हैं, जिनमें से 134 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि 133 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 4 मैच बेनतीजा रहे हैं।

ये भी पढ़े : Anti-Drug Campaign : छत्तीसगढ़ में ड्रग माफिया पर अब एसओजी-एएनटीएफ संभालेगी मोर्चा

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स आईपीएल की उन टीमों में शामिल है जो अब तक एक भी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई है। हालांकि टीम ने कई सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन खिताब जीतने में सफलता नहीं मिली। पंजाब किंग्स ने अब तक 263 मैच खेले हैं, जिनमें 122 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं 140 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। आईपीएल इतिहास (IPL Records) में पंजाब किंग्स अभी भी अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही है।

 

ये भी पढ़े : Odisha Fire Incident : सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 10 मरीजों की झुलसकर मौत

 


Discover more from RAJDHANI TIMES CG

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES CG

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading