Korba Road Accident : 30 फीट गहरी खाई में गिरी कार, आग लगने से दो लोगों की जिंदा जलकर मौत

Korba News : कोरबा जिले में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे (Korba Road Accident) में कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। कटघोरा–अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर ग्राम मदनपुर के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। खाई में गिरते ही कार में भीषण आग लग गई। दरवाजा लॉक होने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सके और आग की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें : Jana Nayagan Movie : मुश्किल में थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायगन’
यह हादसा (Korba Road Accident) बांगो थाना क्षेत्र की मोरगा पुलिस चौकी के अंतर्गत हुआ। जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले में आयोजित तातापानी महोत्सव के लिए टेंट का काम करने जा रहे गोपाल चंद्र डे (42) और अरुण सेन (36) कार से बिलासपुर से तातापानी के लिए रवाना हुए थे। दोनों बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र स्थित देवरीखुर्द के निवासी थे।
इसे भी पढ़ें : Kanker Road Accident : मेला जा रहे यात्रियों की गाड़ी नाले में गिरी, चालक सहित दो की मौत, 16 घायल
बुधवार सुबह करीब चार बजे, अंधेरा होने के कारण चालक को सड़क (Korba Road Accident) का अंदाजा नहीं लग सका और कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद कार में आग भड़क उठी। राहगीरों की सूचना पर बांगो और मोरगा पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। मोरगा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने से दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है।